List of Crops Grown in India: भारत में उगाई जाने वाली फसलों की सूची

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Tue, 10 May 2022 11:34 PM IST

List of Crops Grown in India- भारत न केवल सांस्कृतिक रूप से एक विविधताओं वाला देश है बल्कि यहाँ की मिट्टी के प्रकार और जलवायु की रूपरेखा भी अपने आप में अनेक विविधताओं को समेटे हुए है. जिसके कारण यहाँ विभिन्न प्रकार की खाद्य और नकदी फसलों का उत्पादन किया जाता है. कृषि कार्य भारत की एक प्राथमिक गतिविधि है और आज भी भारत की दो-तिहाई आबादी कृषि गतिविधियों में लगी हुई है. भारत में अनेक प्रकार के खाद्यान्न और विभिन्न उद्योगों के लिए कच्चे माल का उत्पादन किया जाता है. भौगोलिक रूप से एक विशाल देश होने के कारण भारत में विभिन्न खाद्य और गैर-खाद्य फसलों की उपज़ होती है. तीन मुख्य फसल के मौसमों में यहाँ इन फसलों की खेती की जाती है जिसे रबी, खरीफ और ज़ैद कहते हैं. अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं  FREE GK EBook- Download Now.

Source: Safalta

May Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW    

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes



प्रमुख खाद्य फसलें- चावल, गेहूं, बाजरा, मक्का और दालें. प्रमुख नकदी फसलें- गन्ना, तिलहन, बागवानी फसलें, चाय, कॉफी, रबड़, कपास और जूट. यहां, हम भारत की प्रमुख फसलों की सूची का वर्णन करने जा रहे हैं. तथा इन्हें उगाने के लिए ज़रूरी तापमान, वर्षा और मिट्टी के बारे में भी बताने जा रहे हैं. जो उन्हें उगाने के लिए आवश्यक है. तो इस क्रम में सबसे पहले बात करते हैं धान (पैडी या चावल की)
 
1. धान (चावल)
  • यह अधिकांश भारतीय लोगों की मुख्य खाद्य फसल है.
  • चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धान (चावल) उत्पादक देश है.
  • असम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में एक साल में धान की तीन फसलें उगाई जाती हैं. ये हैं ऑस, अमन और बोरो.
  • चावल की खेती को समर्थन देने के लिए कुछ सरकारी पहल किए गए हैं- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, हाइब्रिड चावल बीज उत्पादन और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना आदि.
  • धान (चावल) की खेती के लिए आवश्यक तापमान, वर्षा और मिट्टी-
  • तापमान: उच्च आर्द्रता के साथ 22-32 डिग्री सेल्सियस के बीच.
  • वर्षा: लगभग 150-300 सेमी.
  • शीर्ष चावल उत्पादक राज्य: पश्चिम बंगाल > पंजाब > उत्तर प्रदेश > आंध्र प्रदेश > बिहार.

सभी सरकारी परीक्षाओं के लिए हिस्ट्री ई बुक- Download Now
Polity E Book For All Exams Hindi Edition- Download Now

 
2. गेहूं
  • चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूँ उत्पादक देश है.
  • यह उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण अनाज और मुख्य खाद्य फसल है.
  • हरित क्रांति की सफलता ने रबी फसलों विशेषकर गेहूँ के विकास में भारी योगदान दिया है.
  • नेशनल फ़ूड सिक्योरिटि मिशन, हाइब्रिड राइस सीड प्रोडक्शन और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना आदि गेहूं की खेती को सपोर्ट करने के लिए कुछ मुख्य सरकारी पहल हैं.
  • गेहूँ की खेती के लिए आवश्यक तापमान, वर्षा और मिट्टी-
  • तापमान: तेज धूप के साथ 10-15 डिग्री सेल्सियस (बुवाई का समय) और 21-26 डिग्री सेल्सियस (पकने और कटाई) के बीच का समय.
  • वर्षा: लगभग 75-100 सेमी.
  • मिट्टी के प्रकार: अच्छी तरह से सूखा जल निकासी वाला उपजाऊ दोमट और चिकनी दोमट मिट्टी (गंगा-सतलुज मैदान और दक्कन की काली मिट्टी क्षेत्र)
  • शीर्ष गेहूं उत्पादक राज्य: उत्तर प्रदेश > पंजाब > मध्य प्रदेश > हरियाणा > राजस्थान.

Geography E Book Set for All Govt. Exams English Edition- Download Now
 
3. बाजरा या रागी (पोषक अनाज)
  • बाजरा, रागी या ज्वार को मोटे अनाज के रूप में भी जाना जाता है. इसका न्यूट्रिशनल वैल्यू बहुत ज्यादा होता है. बाजरा या रागी आयरन, कैल्शियम, तथा अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों और रफेज का बहुत समृद्ध श्रोत है.
  • क्षेत्रफल और उत्पादन की दृष्टि से यह भारत की तीसरी सबसे महत्वपूर्ण खाद्य फसल है.
  • नेशनल एग्रीकल्चर इंश्योरंस स्कीम, सिक्योरिटी थ्रू इंटेंसिव मिलेट्स प्रोमोशन आदि बाजरा की खेती को सपोर्ट करने के लिए कुछ मुख्य सरकारी पहल हैं.
  • खेती के लिए आवश्यक तापमान, वर्षा और मिट्टी-
  • तापमान: 27-32 डिग्री सेल्सियस के बीच.
  • वर्षा: लगभग 50-100 सेमी.
  • मिट्टी: बाजरा मिट्टी की कमियों के प्रति कम संवेदनशील होते हैं. अतः इन्हें निम्न जलोढ़ रेतीली मिट्टी, उथली काली मिट्टी या दोमट मिट्टी में उगाया जा सकता है
  • ज्वार- कम या बिना सिंचाई वाले नम क्षेत्रों में उगाई जाने वाली वर्षा आधारित फसल.
  • रागी- लाल, काली, रेतीली, दोमट और उथली काली मिट्टी (शुष्क क्षेत्र)
  • शीर्ष बाजरा उत्पादक राज्य: राजस्थान> कर्नाटक> महाराष्ट्र> मध्य प्रदेश> उत्तर प्रदेश.
  • ज्वार: महाराष्ट्र> कर्नाटक> मध्य प्रदेश> तमिलनाडु> आंध्र प्रदेश.
  • बाजरा: राजस्थान> उत्तर प्रदेश> गुजरात> मध्य प्रदेश> हरियाणा.

4. दलहन (दाल)
  • भारत दुनिया में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक देश होने के साथ-साथ एक बड़ा उपभोक्ता देश भी है.
  • शाकाहारी भोजन में दलहन (दाल) प्रोटीन के प्रमुख स्रोत होते हैं.
  • भारत में उगाई जाने वाली प्रमुख दालें अरहर (तूर), उड़द, मूंग, मसूर, मटर और चना हैं.
  • दलहनी फसल होने के कारण अरहर को छोड़कर ये सभी फसलें हवा से नाइट्रोजन को फिक्स (स्थिर) करके मिट्टी की उर्वरता फर्टिलिटी) को बढ़ाए रखने में मदद करती हैं. इसलिए, ये फसलें
  • ज्यादातर अन्य फसलों के साथ रोटेशन में उगाए जाते हैं.
  • दलहन के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, दलहन विकास योजना और टेक्नोलॉजिकल मिशन ऑन पल्सेस आदि दलहनों के उत्पादन को समर्थन देने के लिए सरकार की कुछ प्रमुख योजनाओं में से हैं.
  • खेती के लिए आवश्यक तापमान, वर्षा और मिट्टी-
  • तापमान: 20-27 डिग्री सेल्सियस के बीच.
  • वर्षा: लगभग 25-60 सेमी.
  • मिट्टी का प्रकार: बलुई-दोमट मिट्टी.
  • शीर्ष दलहन उत्पादक राज्य: मध्य प्रदेश > राजस्थान > महाराष्ट्र > उत्तर प्रदेश > कर्नाटक.
जानिए भारत में आने वाले चक्रवात तूफानों के बारे में
 
5. गन्ना
  • ब्राजील के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक देश है.
  • गन्ने की फसल लंबी अवधि, अधिक वर्षा (750-1200 मिमी रेंज की वर्षा आवश्यक) और उच्च पोषक तत्वों की मांग वाली फसल है.
  • गन्ने की खेती के लिए आवश्यक तापमान, वर्षा और मिट्टी-
  • तापमान: 21-27 डिग्री सेल्सियस
  • वर्षा: 75-150 सेमी
  • मिट्टी: गहरी समृद्ध दोमट मिट्टी
  • शीर्ष गन्ना उत्पादक राज्य: उत्तर प्रदेश गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है.
  • महाराष्ट्र >कर्णाटक >तमिलनाडु >बिहार.
 
6. कपास
  • कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत है साथ हीं यह कपास का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश भी है. भारत के बाद कपास उत्पादन में चीन का स्थान दूसरे नंबर पर आता है.
  • कपास की खेती के लिए आवश्यक तापमान, वर्षा और मिट्टी-
  • तापमान: 21-30 डिग्री सेल्सियस
  • वर्षा: 50-100 सेमी
  • मिट्टी: दक्कन और मालवा पठार की काली मिट्टी. हालाँकि, यह सतलुज-गंगा के मैदान की जलोढ़ मिट्टी और प्रायद्वीपीय क्षेत्र की लाल और लेटराइट मिट्टी में भी अच्छी तरह से विकसित होते हैं.

7. मक्का-
  • भारत दुनिया भर में सातवां सबसे बड़ा मक्का उत्पादक देश है.
  • इसका उपयोग मनुष्य के भोजन और पशुओं के चारे दोनों हीं रूपों में किया जाता है.
  • उच्च उपज देने वाली किस्मों के बीज, उर्वरक और सिंचाई जैसे आधुनिक आदानों के उपयोग ने मक्का के उत्पादन की वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
  • टेक्नोलॉजी मिशन ऑफ़ मेज़ (मक्का) इसकी खेती को सपोर्ट करने के लिए मुख्य सरकारी पहल हैं.
  • मक्का की खेती के लिए आवश्यक तापमान, वर्षा और मिट्टी-
  • तापमान: 21-27 डिग्री सेल्सियस के बीच
  • वर्षा: उच्च वर्षा.
  • मिट्टी का प्रकार: पुरानी जलोढ़ मिट्टी.
  • शीर्ष मक्का उत्पादक राज्य: कर्नाटक > महाराष्ट्र > मध्य प्रदेश > तमिलनाडु > तेलंगाना.

8. चाय
  • चाय के उत्पादन में भारत का स्थान दुनिया में दूसरे नंबर पर आता है. चाय के उत्पादक देश में पहला स्थान चीन का है.
  • चने की खेती के लिए आवश्यक तापमान, वर्षा और मिट्टी-
  • तापमान: 20-30 डिग्री सेल्सियस
  • वर्षा: 150-300 सेमी
  • मिट्टी: अच्छी जल निकासी वाली, गहरी भुरभुरी दोमट मिट्टी.
 
9. तिलहन
  • तिलहन की खेती के लिए आवश्यक तापमान, वर्षा और मिट्टी-
  • तापमान: 20-30 डिग्री सेल्सियस
  • वर्षा: 50-75 सेमी
  • मिट्टी: अच्छी जल निकासी वाली हल्की रेतीली दोमट, लाल, पीली और काली मिट्टी इसकी खेती के लिए उपयुक्त होती है.
 
10. कॉफी
  • कॉफी की खेती के लिए आवश्यक तापमान, वर्षा और मिट्टी-
  • तापमान: 15-28 डिग्री सेल्सियस
  • वर्षा: 150-250 सेमी
  • मिट्टी: अच्छी जल निकासी वाली, गहरी भुरभुरी दोमट मिट्टी
 

भारतीय क्षेत्र में लड़े गए प्रमुख युद्ध 

भारत के सभी राष्ट्रीय उद्यान विश्व की दस सबसे लंबी नदियां
भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची भारत में IIM कॉलेज की सूची  India in Olympic Games

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More