Rajasthan Forest Guard Salary: वनर क्षक एवम् वनपाल भर्ती पदों में होगी बढ़ोतरी, जानें कितनी मिलती है एक वन रक्षक को सैलरी, क्या होता है काम

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Sat, 22 Jan 2022 08:52 PM IST

राजस्थान की गहलोत सरकार वन रक्षक एवम् वनपाल भर्ती पदों में बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। पदों में बढ़ोतरी के बाद एक संशोधित विज्ञप्ति जारी की जाएगी। अतिरिक्त पदों को भर्ती में शामिल किए जाने के संबंध में पत्रावली प्रक्रियाधीन है। राज्य के कार्मिक विभाग ने राजस्थान बेरोजगार महासंघ एकीकृत को लिखे पत्र में पद बढ़ाने की बात कही। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे करंट अफेयर्स को सब्सक्राइब करे FREE Current Affairs- Download Now.

Source: social media

Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


आपको बता दें कि वनपाल एवम् वन रक्षक की चयन प्रक्रिया राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा से होगी। जिसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू होगा। वनपाल के लिए जहां 18 से 40 साल आयु सीमा तय है, वहीं वन रक्षक के पदों पर आवेदन के लिए 18 से 24 साल की आयु सीमा होना अनिवार्य है। बात करें अगर राज्य सरकार से मिलने वाले आरक्षण संबंधी लाभ की तो संबंधित वर्ग के अभ्यर्थियों को फायदा मिल सकता है। आपको बता दें कि राजस्थान में वनपाल एवं वर रक्षक भर्ती काफी दिनों से अधर में लटकी हुई है। उम्मीद है कि कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही संशोधित विज्ञप्ति जारी करेगा और नई भर्ती आयोजित करेगा।
 
वन रक्षक की भूमिकाएं और उत्तरदायित्व
 
वन रक्षक का कर्तव्य है कि वह उसकी जवाबदेही में आने वाले जंगल और वन्यजीवों की रक्षा करे।
वन रक्षक को वन संसाधन जुटाने पड़ते हैं।
इसके अलावा वन रक्षक विभिन्न वानिकी कार्यों को भी अंजाम देते हैं।
जंगल में होने वाले अपराधों की जानकारी रखना भी एक वन रक्षक का काम है।
वन और वानिकी कार्य से जुड़े हर काम में वन रक्षक की सहभागिता होती है।

अपने परीक्षा की तैयारी को परखें हमारे फ्री मॉक टेस्ट से  
 
Rajasthan Forest Guard Salary कितनी होती है?
 
राजस्थान वन रक्षक पर जिन उम्मीदवारों का चयन होता है। उन्हें इन-हैंड सैलरी के अलावा भत्ते और अन्य लाभ भी दिए जाते हैं। एक वन रक्षक का वेतन 5200/- से लेकर 20,200 रुपये तक होता है।
राजस्थान वन रक्षक के पद पर भर्ती होने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को मिलने वाली निर्धारित सैलरी के अलावा भत्तों और अन्य लाभ की जानकारी नीचे दी गई है:
 
RSMSSB वन रक्षक वेतन संरचना:
  • महंगाई भत्ता
  • मकान किराया भत्ता
  • यात्रा भत्ता
अन्य भत्ते और अतिरिक्त लाभ
 
Rajasthan Forest Guard Salary के अलावा कई भत्ते और लाभ भी दिए जाते हैं, जो निम्नवत हैं:
  • सैलरी कटे बगैर छुट्टी
  • मातृ और पैतृक पत्ते
  • चिकित्सा सुविधाएं
  • व्यावसायिक विकास
  • सरकारी आवास
  • वाहन सुविधा
  • वेतन वृद्धि और प्रोत्साहन
  • घर से काम करने की सुविधा
  • स्वास्थ्य बीमा
  • नौकरी प्रशिक्षण
 SBI CBO पात्रता : देखें आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण यहां

वन रक्षक बनने के बाद क्या है करियर ग्रोथ?
 
राजस्थान वन रक्षक के लिए एवरेज प्रोबेशन पीरियड 2 साल है। प्रोबेशन पीरियड जॉब में शामिल होने के बाद सरकारी क्षेत्र में अस्थायी आधार पर दी जाने वाली सेवा है। इसके बाद, उम्मीदवार परमानेंट हो जाता है और एक नियमित कर्मचारी बनते ही वह सभी भत्तों और लाभों का फायदा ले सकता है। विभाग में उनके प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को प्रमोट भी किया जाता है। उनके लिए ट्रेनिंग सेशन भी आयोजित किए जाते हैं।
यदि आप अन्य सरकारी नौकरी के लिए पात्रता मापदंड के बारे में विवरण प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप Safalta के इन लेखों पर को पढ़  सकते हैं।
UPSC Eligibility Criteria SSC CPO Eligibility Criteria Delhi Police SI Eligibility Criteria 2022
 एसएससी सीजीएल पात्रता मानदंड
SEBI ग्रेड ए परीक्षा पैटर्न 2021 Uttar Pradesh Primary Teacher Salary 2022 RBI Grade B Eligibility Criteria CLAT परीक्षा के लिेए पात्रता मापदंड

Related Article

5 of the most valued marketing skills

Read More

How to Increase Leads by Marketing Automation, know here

Read More

The Ultimate Guide: Everything You Need to Know for Writing Amazing

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More

The Ultimate Guide to Blogger Outreach: Everything You Need to Know

Read More

How to perfect your Marketing Resume

Read More

Top 10 career opportunities after 12th

Read More

Role of communication skills & personality development in life

Read More

Best use of Information Technology for every job 

Read More