Source: amarujala
लेखपाल भर्ती के लिए कब जारी होगी अधिसूचना?
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि लेखपाल भर्ती के लिए अधिसूचना नवंबर महीने में नहीं जारी की जाएगी, जबकि आयोग ने वेबसाइट से ऑफिशियल एग्जाम कैलेंडर हटा दिया है। ऐसे में उम्मीदें लगाई जा रही है कि आयोग अब एक नया एग्जाम कैलेंडर जारी करेगा। उत्तर प्रदेश में पहली बार हुई लेखपाल भर्ती में लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जबकि 17 लाख अभ्यार्थी एग्जाम में उपस्थित हुए थे, इस बार भी उम्मीद लगाई जा रही है कि आवेदन करने वालों की संख्या लाखों में हो सकती है।
किन विभागों में भर्ती के लिए होगी परीक्षा ?
उत्तर प्रदेश के परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक नवंबर माह में लेखपाल और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जानी है, इसके साथ ही पर्यवेक्षक पदों के लिए भर्ती परीक्षा फरवरी 2022 में आयोजित की जाएगी, और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एवं एक्सरे प्राविधिक पदों पर भर्ती की जानी है।
फ्री मॉक टेस्ट का प्रयास करें- Click Here
| भर्ती परीक्षा का नाम | कुल पद |
| लेखपाल | 7882 |
| स्वास्थ्य कार्यकर्ता | 9212 |
| पर्यवेक्षक | 2500 |
| प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ | 1200 |
| एक्सरे प्राविधिक | 1200 |
| कनिष्ठ सहायक | 2000 |
| आशुलिपिक | 2000 |
| UP Lekhpal Recruitment 2021 न्यूनतम आयुसीमा | UPPSC Staff Nurse Salary 2021 |
| UP Lekhpal General Knowledge Question 2021 | राजस्व और चकबंदी लेखपाल परीक्षा में होता है ये अंतर जाने |