UPSSSC PET Practice Set Questions Part-29, यूपी पीईटी परीक्षा के लिए प्रैक्टिस सेट हिंदी में

Safalta Expert Published by: Nikesh Kumar Updated Sat, 10 Sep 2022 06:45 PM IST

1.  ब्रह्म समाज के संस्थापक कौन थे?

A. राजा राम मोहन रॉय
B. स्वामी विवेकानंद
C. एम.जी. रानाडे
D. गुरु नानक

व्याख्या : A  ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय थे। ब्रह्म समाज भारत का एक सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन था जिसने बंगाल के पुनर्जागरण युग को प्रभावित किया।

Source: Safalta

2. नवदाटोली का उत्खनन किसने किया था?

A.  दयाराम साहनी  ने
B.  वी एस वाकंकड़ ने
C.  मार्टिमर व्हीलर ने 
D.  एच डी सांकलिया ने

व्याख्या : D एच डी सांकलिया ने  नवदाटोली का उत्खनन किया था। इस उत्खनन के फलस्वरूप ताम्र-पाषाणिक काल से लेकर मध्यकाल तक के पांच सांस्कृतिक कालों के विषय में जानकारी प्राप्त हुई है|

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


 
September Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW  फ्री UPSSSC e-Book Set 2022

 
3. पंजाब में कूका आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?

A. बलवंत सिंह
B. राम सिंह
C. करतार सिंह
D. हिम्मत  सिंह

व्याख्या : B  राम सिंह ने पंजाब में कूका आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस  आंदोलन की शुरूआत 1840 में भगत जवाहरमल ने की थी।

4. सती प्रथा का प्राचीनतम साक्ष्य किस अभिलेख से मिलता है?

A. मंदसौर प्रशस्ति
B. एरण अभिलेख
C. अजंता अभिलेख
D. इनमें से कोई नहीं
व्याख्या :B  एरण अभिलेख से सती प्रथा का प्राचीनतम साक्ष्य मिलता है।  इस अभिलेख को एरण का सती अभिलेख भी कहा जाता है।  यह मध्य प्रदेश के सागर जिले में है।
 
5. मिनहाज-उस-सिराज की पुस्तक कौन-सी है?

A. ताजुल मासिर
B. फतवा-ए-जहांदारी
C. तारीख-ए महमूद शाह 
D. तबकात-ए नासिरी
व्याख्या : D  'मिनहाज-उस-सिराज' की पुस्तक का नाम- 'तबकात-ए-नासिरी' है। 'फतवां-ए- जहांदारी'  -जिया उद्दीन बरनी , तारीख-ए महमूद शाह  - अहमद यादगार और 'ताज-उल मासिर' - 'हसन निजामी' की रचना हैं|
 
6.  निम्न में से किसे मार्च 2022 में आयोजित होने वाले 2041 क्लाइमेट फोर्स अंटार्कटिका अभियान के लिए भारत का प्रतिनिधि चुना गया है?

A. आरुषि वर्मा
B. नेहा पाठक
C. कोमल त्रिपाठी
D. नेहा वर्मा
व्याख्या: A  आरुषि वर्मा को 2041 जलवायु बल अंटार्कटिका अभियान  में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है, जो मार्च 2022 में आयोजित होने वाली है.
 
7. निम्न में से भारत की कौन से महिला बॉलर विश्व कप में विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर पहुँच गयी हैं?

A.    आर्य नंदिनी  
B.    झूलन गोस्वामी
C.    शेफाली वर्मा
D.    स्मृति मंधाना

व्याख्या : B झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज ने  आईसीसी महिला वर्ल्ड  कप 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक विकेट लेकर इतिहास रच दिया| यह  महिला बॉलर विश्व कप में विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर पहुँच गयी हैं|

 
यूपी लेखपाल परीक्षा पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न UP Lekhpal General Knowledge Question

जानिए उत्तर प्रदेश में लेखपाल का कितना है वेतन


 
8.  किस राज्य सरकार ने पाल-दधवाव नरसंहार के 100 साल पूरे कर लिए हैं?

A.    असम
B.    बिहार
C.    मध्य प्रदेश
D.    गुजरात
व्याख्या :D  गुजरात सरकार ने पाल-दधवाव नरसंहार के 100 साल पूरे कर लिए हैं. इस नरसंहार को जलियांवाला बाग से भी बड़ा नरसंहार बताया गया है|
 
9. फेसबुक  के खिलाफ किस देश ने कड़ी कार्रवाई करते हुए देश में फेसबुक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है?

A. कनाडा
B. पाकिस्तान
C. भारत
D. रूस
व्याख्या : D  फेसबुक  के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए रूस ने पूरे देश में फेसबुक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है|   फेसबुक पर बैन लगाने के बाद रूस ने Twitter पर भी कार्रवाई की है|
 
10. हाल ही में  किस देश ने पृथ्वी की निचली कक्षा में अपना दूसरा उपग्रह नूर-2 प्रक्षेपित किया है?

A. ईरान
B. नेपाल
C. रूस
D. जापान
व्याख्या: A  पृथ्वी की निचली कक्षा में ईरान ने अपना दूसरा उपग्रह नूर-2 प्रक्षेपित किया है. फारसी भाषा में नूर का अर्थ  ‘रोशनी होता  है. ईरानी सेना ने  2020 में अपना पहलानूरउपग्रह प्रक्षेपित किया था.
 

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More