UPSSSC PET Practice Set Questions Part-33, यूपी पीईटी परीक्षा के लिए प्रैक्टिस सेट हिंदी में

Safalta Expert Published by: Nikesh Kumar Updated Fri, 16 Sep 2022 02:40 PM IST

1. होशंगाबाद का नया नाम क्या है? 

A. रामपुर
B. नर्मदापुरम
C. कृष्णापुरी
D. इनमें से कोई नहीं

व्याख्या : B   नर्मदापुरम, होशंगाबाद का नया नाम है। मध्य प्रदेश सरकार ने होशंगाबाद जिले का नाम नर्मदापुरम  कर दिया है।

Source: Safalta


 
2. जिनेवा कन्वेंशन, 1949 हाल ही में चर्चा में रहा है। इसका सम्बन्ध निम्नलिखित में से किससे  है?

A. युद्ध अपराधों को सीमित करना
B. अंतरिक्ष पर स्वामित्व
C. मूर्त और अमूर्त विरासत का संरक्षण    
D. वैश्विक धरोहरों की सुरक्षा से
 
September Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW  फ्री UPSSSC e-Book Set 2022

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes



व्याख्या : A   जिनेवा कन्वेंशन (1949) तथा इसके अन्य प्रोटोकॉल वे अंतर्राष्ट्रीय संधियाँ हैं जिसमें युद्ध की बर्बरता को सीमित करने वाले सबसे महत्त्वपूर्ण नियम शामिल हैं। जिनेवा कन्वेंशन का मकसद युद्ध के वक्त मानवीय मूल्यों को बनाए रखने के लिये कानून तैयार करना है।
 
3. थेय्यम क्या है?

A. कर्नाटक में नृत्य पूजा
B. राजस्थान का लोक नृत्य
C. गेहूं की एक प्रजाति
D. इनमें से कोई नहीं

व्याख्या : A  थेय्यम केरल और कर्नाटक राज्य में नृत्य पूजा का एक लोकप्रिय अनुष्ठान है।  जिसमें हज़ारों साल पुरानी परंपराएँ और रीति-रिवाज शामिल हैं।
 
4. RBI का FI Index किससे संबंधित है?

A. फाइनेंसियल इन्वेस्टमेंट से
B. फाइनेंसियल इनोवेशन से  
C.  फाइनेंसियल इनफ्लीऐसन से
D. फाइनेंसियल इंक्लूजन से

व्याख्या: D RBI ने फाइनेंसियल इंक्लूजन से संबंधित FI-Index (The Financial Inclusion Index) का निर्माण  किया है, इसकी घोषणा उन्होंने वित्त वर्ष 2022 के अपने पहले द्विमासिक मॉनिटरी पॉलिसी स्टेटमेंट के स्टेटमेंट ऑन डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी पॉलिसीज में किया था।
 
5. आरंभिक तमिल साहित्य किसका साक्ष्य प्रस्तुत करता है?

 A.  कठोर शासन व्यवस्था
B.  जाति प्रथा का अभाव  
C.  आर्य प्रभाव को वृद्धि
D.  एक कठोर जाति व्यवस्था

व्याख्या : B  आरंभिक तमिल साहित्य या संगम साहित्य का रचना का काल 100 ई. से 250 ई. तक माना जाता है। इस साहित्य में तीन महत्त्वपूर्ण राज्य चोल, चेर, पांड्य का उल्लेख मिलता है। आरंभिक तमिल साहित्य में जाति प्रथा का अभाव था |
 
यूपी लेखपाल परीक्षा पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न UP Lekhpal General Knowledge Question

जानिए उत्तर प्रदेश में लेखपाल का कितना है वेतन


 
6. मौर्य प्रशासन में रिपोर्टरों को क्या कहा जाता था?

A. रज्जुक
B. प्रतिवेदक
C. प्रादेशिक
D. युक्त

व्याख्या :B  मौर्य प्रशासन के अंतर्गत रिपोर्टरों को प्रतिवेदक कहा जाता था। प्रतिवेदक का  कार्य सम्राट को विभिन्न सूचना देना था। ग्रामीण जनपदों की देखभाल के लिए रज्जुक  की नियुक्ति होती थी।
 
7. फसल उत्पादन का प्राचीनतम साक्ष्य किस नवपाषाणकालीन स्थल पर पाया गया?

A. लोथल
B. कोट दिजी
C. मेहरगढ़
D. सुरकोटदा

व्याख्या : C  मेहरगढ़ से कृषि  एवं पशुपालन के प्राचीनतम साक्ष्य एवं नव पाषाणिक कच्चे घरों के साक्ष्य मिले हैं। इन अवशेषों से पता चलता है कि यहाँ के लोग गेहूँ एवं जौ की खेती करते थे|
 
8. किस मुगल शासक ने कश्मीर में दिवाली मनाई थी?

A. बाबर
B. जहांगीर
C. शाहजहां
D.  अकबर

व्याख्या : D  अकबर ने कई तरह के त्योहार मनाए। यह राजनीतिक मान्यता प्राप्त करने के साथ-साथ विभिन्न जातीयताओं पर राजसत्ता प्राप्त करने  का एक तरीका था। विदित है कि अकबर धार्मिक दृष्टि से सहिष्णु शासक था।  अकबर ने कश्मीर के श्रीनगर में दिवाली मनाई थी। अकबर की धार्मिक नीति का मूल उद्देश्य'सार्वभौमिक सहिष्णुता' थी। अकबर ने प्रयाग और बनारस जैसे तीर्थस्थानों पर लगने वाले तीर्थयात्रा कर को समाप्त कर दिया था।
 
9. दामिन ए-कोहका अर्थ क्या है?

A. राजमहल पहाड़ियों के पास की जमीन
B. संथाल जनजाति का संगठन
C. सैन्य विभाग
D. मौर्य युगीन अधिकारी

व्याख्या : A   भागलपुर (बिहार) से राजमहल पहाड़ियों के बीच आस-पास की जमीन को 'दामिन--कोह' कहा जाता था। संथालों को बसाने के लिए ब्रिटिश सरकार द्वारा दामिन--कोह का निर्माण किया गया था। 
 
10. सावित्रीबाई फुले के पिता का क्या नाम था?

A. खंदोजी नेवसे पाटिल
B. आनंद दूबे
C. लक्ष्मी धर
D. परमानंद शुक्ल

व्याख्या : A  सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में  हुआ था। इनके पिता का नाम खंदोजी नेवसे पाटिल  और माता का नाम लक्ष्मी था। समाजसेवी महात्मा ज्योतिबा फुले संग इनका विवाह 1840 में हुआ था|  सावित्रीबाई  फुले को भारत की प्रथम कन्या विद्यालय की पहली महिला शिक्षिका होने का गौरव भी हासिल है। 
 

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More