UPSSSC PET Practice Set Questions Part-34, यूपी पीईटी परीक्षा के लिए प्रैक्टिस सेट हिंदी में

Safalta Expert Published by: Nikesh Kumar Updated Wed, 21 Sep 2022 06:20 PM IST

1. उत्तराखंड की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

A.   के-2
B.   गुरु शिखर
C.   कामेत
D.   नंदा देवी

व्याख्या : D  नंदा देवी शिखर हिमालय  पर्वत श्रंखला में भारत के उत्तरांचल राज्य में पूर्व में गौरीगंगा तथा पश्चिम में ऋषिगंगा घाटियों के बीच स्थित है। इस चोटी की ऊंचाई 7817 मीटर है। इसे उत्तराखंड  में मुख्य देवी के रूप में पूजा जाता है।  उत्तराखंड की सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी है।

Source: Safalta


 
2. फार्मेलिन किसका जलीय विलयन है?

A.   फ्लु ओरेसाइन का
B.   फरफ्यूरल का
C.   फॉर्मिक अम्ल का
D.   फॉर्मेल्डिहाइड का

व्याख्या : D  फार्मेलिन फॉर्मेल्डिहाइड का जलीय विलयन है। यह विलयन मृत जीवों के परिरक्षण में प्रयुक्त होता हैफॉर्मेल्डिहाइड की अधिकतम सान्द्रता 40% तक होती है।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


 
September Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW  फ्री UPSSSC e-Book Set 2022

 
3. वह कौन सी नदी है जो सीधे सिंधु नदी से मिलती है?

A.   रावी नदी
B.   चिनाब नदी
C.   रावी नदी
D.   सतलुज नदी

व्याख्या : B  चिनाब नदी सिंधु नदी  की विशालतम सहायक नदी है, जो हिमाचल प्रदेश में चन्द्रभागा के नाम से जानी जाती है|  चिनाब नदी का उदगम हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले में बारालाचा दर्रे  से होता है। इसकी लंबाई 1180 किमी है। वहीं  भारत में इस नदी की लंबाई मात्र 709 किमी है। 
 
4. जेल किस सूची के अंतर्गत आता  है?

A.   संघ सूची
B.   राज्य सूची
C.   समवर्ती सूची
D.   अवशिष्ट शक्तियाँ

व्याख्या : B जेल राज्य सूची का विषय है, जो भारतीय  संविधान की  सातवीं अनुसूची के अन्तर्गत राज्य सूची में वर्णित है।
 
5. संगत किसने शुरू किया था?

A.   गुरु गोविंद सिंह
B.   गुरु अंगद
C.   गुरु अर्जुन
D.   गुरु नानक

व्याख्या : D  संगत  का आयोजन गुरु नानक जी ने शुरू किया था।  गुरु नानक देव जी ने सिख धर्म में  संगत और लंगर की स्थापना की|
 
यूपी लेखपाल परीक्षा पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न UP Lekhpal General Knowledge Question

जानिए उत्तर प्रदेश में लेखपाल का कितना है वेतन


 
6. समृद्धि एक्सप्रेस वे का संबंध किससे है?

A.   केरल
B.   कर्नाटक
C.   गुजरात
D.   महाराष्ट्र

व्याख्या : D समृद्धि एक्सप्रेस वे का संबंध महाराष्ट्र राज्य से है। नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस-वे  की लंबाई 701 किमी है।
 
7. पोचमपल्ली क्यों प्रसिद्ध है?

A.   रबड़ उत्पादन के लिए
B.   कपास उत्पादन के लिए
C.   साड़ियों के लिए
D.   रेशम उद्योग के लिए

व्याख्या : C अपनी बुनाई शैली औरइकतसाड़ियों के लिए पोचमपल्ली गांव प्रसिद्ध है। इसी कारण इसे सिल्क सिटी भी कहा जाता है। यह साड़ी अपने आकर्षण  और खास तरह की डिजाइन के लिए जानी जाती है।
 
8. आधार कार्ड के जनक कौन है?

A.  श्री धरन
B. नंदन नीलेकणी
C. कपिल सिब्बल
D. मनमोहन सिंह

व्याख्या : B: 2 जून 1955 को इंफोसिस के सह संस्थापक नंदन नीलेकणी (Nandan Nilekani) का जन्म बेंगलुरु में हुआ था।  नीलेकणी वर्ष 2009 में इंफोसिस छोड़कर भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण के अध्यक्ष बन गए।   आधार कार्ड के जनक नंदन नीलेकणी है।
 
9. भारत सरकार की आय का सबसे बड़ा स्त्रोत क्या है?

A.   उत्पाद कर
B.   रेलवे
C.   बिक्रीकर
D.   निगम  कर

व्याख्या : A  उत्पाद कर भारत सरकार की आय का सबसे बड़ा स्त्रोत है। यह कर अप्रत्यक्ष कर की श्रेणी में आता है। देश में उत्पादित वस्तुओं पर जो कर लगता है, उसे उत्पाद शुल्क कर कहा जाता है।  
 
10. डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स क्या है?

A.   एक गैर-सरकारी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
B.   रेड क्रॉस सोसाइटी
C.   इंटरपोल द्वारा प्रायोजित एक अंतसरकारी एजेंसी
D.   संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी

व्याख्या : A  डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स संगठन का गठन फ्रांस के चिकित्सकों तथा पत्रकारों के एक समूह द्वारा वर्ष 1971 में किया गया| यह एक गैर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है|

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More