How to Become an Animator? बेसिक एनीमेशन कैसे सीखे? जाने यहाँ

Safalta Expert Published by: Poonam Updated Sat, 08 Oct 2022 10:24 AM IST

एनीमेशन को सीखने से पहले ये जानना जरूरी है की एनिमेशन क्या होता है। आप मे से बहुत से लोगो ने  ये नाम तो जरूर सुने होगे जैसे - टॉम एंड जैरी , शिनचैन,  डोरेमोन  ये सभी एनिमेशन (कार्टून) है। एनिमेशन को आमतौर हम और बच्चे कार्टून कहते है जिसे आप टी. वी.  पर देखते हो वह  कार्टून होते है।अगर आप कलात्मक और कल्पना कर सकते हो और आपकी एनिमेशन मे रूचि भी है तो आप इस फील्ड मे आगे बढ़ सकते हो। एनीमेशन को बनाने के लिए एनिमेटर मतलब चित्रण और सॉफ्टवेयर का यूज़ करते है जिसकी मदद  से  वह  कार्टून  इफैक्ट, विजुअल  इफैक्ट डाल सके और अपनी कला का प्रदर्शन कर सके। इसमें वह स्क्रिप्ट भी तय करते है, इसके साथ साथ बेकग्राउंड डिज़ाइन करना, कहानी की  स्क्रिप्ट्स लिखना यह सब करते हैं। Click here to buy a course on Graphic Designing- Graphic Designing Specialization Course  

Source: safalta




एनिमेटर की जिम्मेदारिया और काम 

सबसे पहले एनिमेटर  को कोई फिल्म, विडियो या सॉफ्टवेर की सहायता से स्पेशल इफेक्ट, एनिमेशन और इमेज बनाना होता है। एनिमेटर कुछ नया  करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक  उपकरण और मीडिया का भी उपयोग करते है।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes



एनिमेटर कंप्यूटर  सॉफ्टवेर की सहायता से 2D या 3D इमेज को बनाते है जिस पर  प्रोसैस करके  वह हलचल भी करवाते है। अपनी कलात्मकता से वह अच्छे क़्वालिटी के ग्राफिक्स, एनिमेशन  कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की सहायता से बनाते है।

कलाकार लाइट, कलर, साया, टेक्सचर,और मोशन देकर किसी कार्टून कैरेक्टर मे जान डाल देता है। एनिमेटर का काम होता है, कहानी को बनाना, डाइरेक्टिंग करना , छायांकन करना और एडिटिंग करना भी होता है तब एक एनिमेशन बनाता है। वह  मल्टिमीडिआ  का कार्य, बैकग्राउंड का डिज़ाइन, और प्रोग्रैस को भी ट्रैक करते है।

ALSO CHECK- How To Start A Graphic Design Career in 2022?
 8 Graphic Design Trends In 2022

टी. वी.  के लिए कार्टून बनाना, बेसिक डिज़ाइन बनाना, ड्राइंग, चित्रण करना भी एक एनिमेटर का ही काम होता है। विवरणिका, मल्टिमीडिआ प्रसेन्टेशन, एड डिज़ाइन, वेब पेजेस  डिज़ाइन, प्रमोशनल  डिज़ाइन ये सारे काम एनिमेटर करते है।

ये थी कुछ जिम्मेदारिया जो एनिमेटर्स जो एनिमेटर को निभानी होती है। एक एनिमेटर ये सारी जिम्मेदारिया अकेले पूरी नही कर सकता इसलिए उन्हें  एनिमेटर्स के हिसाब से और स्किल्स से उसको कुछ ही काम दिये जाते है। आइये देखते है कि एक  एनिमेटर के पास कौन कौन सी स्किल्स होनी चाहिए।

एनिमेटर बनने के लिए कौन सी स्किल्स का होना जरुरी है 

अब पहले की तरह एनिमेशन नही होता है अब तो सारे काम डिजिटल होने के कारण कम्प्युटर पर ही होता है। इसलिए एनिमेशन को सीखने के लिए  कम्प्युटर का बेसिक ज्ञान होना ही चाहिए। अब कम्प्युटर मे एनिमेशन को सीखने या बनाने के लिए सॉफ्टवेयर बनाए गए है आपको उसे चलाना सीखना होगा। कुछ स्पेशल सॉफ्टवेर है जिन्हे एनिमेशन के लिए यूज़ किया ही जाता है। जैसे कि 
  • एडॉब  आफ्टर इफेक्ट 
  • एडॉब  फोटोशॉप 
  • ऑटोडेस्क  3ds मैक्स 
  • फ्लेश एनिमेटर 
  • ऑटोडेस्क मोशन बिल्डर 
  • 3D एनिमेशन 
इनके द्वारा आप एनीमेशन सीख सकते है और एनिमेटर बन सकते है। आज कल यह भी एक करियर ऑप्शन है जो ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। 
 

Related Article

21 Great Search Engines You Can Use Instead of Google

Read More

How to build a content calendar

Read More

Best 30 Social media marketing tools

Read More

B2B Marketing Personalization : How to keep it personal and safe

Read More

CUET UG EXAM 2024: A Guide for Students

Read More

Top 10 Tips to Optimize for Google’s Featured Snippets

Read More

Reel Success: Tips for Creating Engaging Video Content

Read More

How to increase website traffic, best way to increase traffic

Read More

What is Genetic Algorithm and Why is Important ?

Read More