Ashoka Dhamma Policy: जानिए सम्राट अशोक केधम्म नीति के बारे में

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Fri, 25 Mar 2022 10:45 PM IST

अशोक मौर्य सम्राट बिंदुसार और सुभद्रांगी के पुत्र तथा चंद्रगुप्त मौर्य के पोते थे. सम्राट अशोक भारत के महानतम सम्राटों में से एक थे. उनका जन्म 304 ईसा पूर्व में हुआ था. उनका शासनकाल 268 ईसा पूर्व से 232 ईसा पूर्व उनकी मृत्यु तक रहा. अशोक को ''अशोक महान'' के नाम से भी जाना जाता है. अशोक के राजा बनने का इतिहास किसी काल्पनिक कथा से कम नहीं है. यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं  FREE GK EBook- Download Now.
March Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


दरअसल रानी सुभद्रांगी उर्फ धर्म एक ब्राह्मण कन्या थी. वह किसी राज्य की राजकुमारी नहीं थी. राजघराने की नहीं होने के कारण सुभद्रांगी उर्फ धर्म को निम्न कोटि की रानी समझा जाता था. और उसका पुत्र होने के कारण अशोक को सम्राट बिन्दुसार उत्तराधिकारी के रूप में नहीं देखते थे. इसके अलावा अशोक बिन्दुसार के ज्येष्ठ पुत्र भी नहीं थे. देखा जाए तो वास्तव में अशोक राजमहल के सबसे उपेक्षित व्यक्ति थे. उनके पिता ने कभी भी न तो उन्हें प्यार दिया और न हीं उन पर ध्यान दिया. जबकि अशोक अपने सभी भाईयों में सबसे मजबूत, बहादुर और साहसी थे. एक बार तो वह एक शेर से नंगे हाथों लड़ गए थे. इसके अलावा, उनकी व्यवहार कुशलता और रवैया बड़े राजकुमार सुशीम जो संभावित राजा थे से काफी बेहतर था. राजकुमार सुशीम, बिंदुसार की पटरानी (मुख्य पत्नी) चारुमती जो एक शाही परिवार से थी, के सबसे बड़े बेटे थे. कहते हैं कि एक बार एक पुजारी ने भविष्यवाणी की थी कि रानी सुभद्रांगी उर्फ धर्म का बेटा एक महान राजा बनेगा. धर्म के 2 पुत्र हुए - अशोक और वितशोक

अशोक से सम्राट अशोक तक

हुआ यूँ कि जब सम्राट बिंदुसार अपनी अंतिम सांस ले रहे थे तो मंत्रियों ने अशोक को अस्थायी राजा बनवाना चाहा. पर सम्राट ने इनकार कर दिया. तब अशोक ने सम्राट बनने की कसम खा ली थी. उन्हें यह विश्वास था कि प्रकृति खुद उन्हें एक दिन सम्राट बनाएगी. और वही हुआ मंत्रियों के साथ-साथ प्रजा ने भी सुशीम को नकार कर अशोक का साथ दिया. 272 ईसा पूर्व में बिंदुसार की मृत्यु के बाद उत्तराधिकार के लिए हुए युद्ध में, अशोक अपने पिता के मंत्रियों की सहायता से विजयी हुए.

Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now

Hindi Vyakaran E-Book-Download Now

Polity E-Book-Download Now

Sports E-book-Download Now

Science E-book-Download Now

जब अशोक राजा बने, तो उसे दुष्ट, निर्दयी और अत्यंत क्रूर राजा कहा गया. उसने अपने कैदियों को मौत के घाट उतारने के लिए एक यातना कक्ष भी बनवाया था. इसलिए उन्हें मोनिकर चंदाशोक (क्रूर अशोक) कहा गया.
एक प्रशासक के रूप में सम्राट अशोक ने महान कौशल दिखाए. राजा बनने के बाद उसने अपने साम्राज्य का विस्तार करना शुरू कर दिया. सम्राट अशोक के अन्य नाम देवनम्पिया (संस्कृत देवनमप्रिय जिसका अर्थ है देवताओं का प्रिय) और पियादसी भी थे.

अपने चरम पर, अशोक का साम्राज्य पश्चिम में अफगानिस्तान से लेकर पूर्व में बांग्लादेश तक फैला हुआ था. सम्राट अशोक का राज्य वर्तमान केरल, तमिलनाडु और आधुनिक श्रीलंका को छोड़कर लगभग पूरे भारतीय उपमहाद्वीप तक फैला हुआ था. अशोक ने वर्तमान नेपाल और पाकिस्तान सहित पूरे भारत में अनेकों शिलालेख बनवाए थे. उनकी राजधानी पाटलिपुत्र (पटना) में थी और तक्षशिला तथा उज्जैन उनकी प्रांतीय राजधानियाँ थीं. अपने शासनकाल के नौवें वर्ष में, अशोक ने कलिंग (वर्तमान ओडिशा में) के साथ युद्ध किया. और यहीं से उनकी सोच में परिवर्तन की शुरुआत हुई. 

List of Governors of Indian States and UT

बौद्ध धर्म में परिवर्तन
265 ईसा पूर्व में कलिंग के साथ लड़े गए युद्ध का नेतृत्व व्यक्तिगत रूप से अशोक ने स्वयं किया था. इस भयंकर युद्ध में कलिंग के सारे शहर पूरी तरह से नष्ट हो गए तथा एक लाख से अधिक लोग मारे गए. इस युद्ध की भयावहता ने सम्राट अशोक को इस कदर परेशान कर दिया कि उन्होंने जीवन भर हिंसा से दूर रहने का निर्णय ले लिया और बौद्ध धर्म की ओर चल पड़े.

अशोक के 13वें शिलालेख में कलिंग युद्ध का विशद वर्णन किया गया है. युद्ध से संन्यास लेकर सम्राट अशोक अब चंदाशोक से धर्मशोक (पवित्र अशोक) बन चुके थे. लगभग 263 ईसा पूर्व में अशोक ने बौद्ध धर्म को पूरी तरह से अपना लिया. उनके गुरु मोग्ग्लिपुत्त तिस्स नामक एक बौद्ध भिक्षु थे. सम्राट अशोक ने 250 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र में तीसरी बौद्ध संगीति का संचालन भी मोग्ग्लिपुत्त तिस्स की अध्यक्षता में किया था.

अशोक का धम्म (या संस्कृत में धर्म)-
  • अशोक ने पितृ राजत्व के विचार की स्थापना की.
  • सम्राट अशोक अपनी पूरी प्रजा को अपनी संतान मानते थे और प्रजा के कल्याण तथा देखभाल करना अपना दायित्व समझते थे.
  • सम्राट अशोक ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए, शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए और अहिंसा एवं सच्चाई का पालन करना चाहिए.
  • उन्होंने सभी मनुष्य से पशु वध और बलि से बचने के लिए कहा.
  • उन्होंने जानवरों, नौकरों और कैदियों के साथ मानवीय व्यवहार न करने की बात कही.
  • उन्होंने सभी धर्मों के प्रति सहिष्णुता की वकालत की.
  • उन्होंने धम्म के माध्यम से विजय की मांग की न कि युद्ध से.
  • उन्होंने बुद्ध के उपदेशों को फैलाने के लिए विदेश में मिशन भेजे. विशेष रूप से, उन्होंने अपने बेटे महिंदा और बेटी संघमित्रा को श्रीलंका भेजा.
  • उनके अधिकांश शिलालेख पाली और प्राकृत भाषा में ब्राह्मी लिपि में लिखे गए हैं.
  • कुछ शिलालेख खरोष्ठी और एरामिक लिपियों में भी लिखे गए हैं.
  • कुछ शिलालेख ग्रीक में भी लिखे गए हैं. उनके शिलालेखों की भाषा, स्तंभ के स्थान (लोकेशन) पर निर्भर करती है.
अशोक के बारे में जानकारी के दो मुख्य स्रोत हैं. बौद्ध स्रोत और अशोक के शिलालेख.
जेम्स प्रिंसेप, जो एक ब्रिटिश पुरातन और औपनिवेशिक प्रशासक थे, अशोक के शिलालेखों को समझने वाले पहले व्यक्ति थे. अशोक के बारे में अधिकांश जानकारी अशोकवदन (संस्कृत) जो दूसरी शताब्दी में लिखा गया तथा दीपवंश और महावंश (श्रीलंकाई पाली इतिहास) से मिलती है.
  बाबरी मस्जिद की समयरेखा- बनने से लेकर विध्वंस तक, राम जन्मभूमि के बारे में सब कुछ
जाने क्या था खिलाफ़त आन्दोलन – कारण और परिणाम
2021 का ग्रेट रेसिग्नेशन क्या है और ऐसा क्यों हुआ, कारण और परिणाम
जानिए मराठा प्रशासन के बारे में पूरी जानकारी
क्या आप जानते हैं 1857 के विद्रोह विद्रोह की शुरुआत कैसे हुई थी
भारत में पुर्तगाली शक्ति का उदय और उनके विनाश का कारण
मुस्लिम लीग की स्थापना के पीछे का इतिहास एवं इसके उदेश्य
भारत में डचों के उदय का इतिहास और उनके पतन के मुख्य कारण

मौर्य सम्राट अशोक का जन्म कब हुआ था ?

अशोक का जन्म 304 ईसा पूर्व में हुआ था.

कौन से युद्ध के बाद अशोक ने युद्ध से सन्यास ले लिया था ?

कलिंग युद्ध में हुयी हिंसा को देखने के बाद अशोक ने युद्ध से सन्यास की घोषणा कर दी थी.

कलिंग युद्ध का वर्णन अशोक के किस शिलालेख में मिलता है ?

कलिंग युद्ध का वर्णन अशोक के 13वें शिलालेख में मिलता है.

अशोक ने युद्ध सन्यास के बाद कौन सा धर्म अपना लिया था ?

अशोक ने युद्ध सन्यास के बाद बौद्ध धर्म अपना लिया था.

अशोक के बौद्ध गुरु कौन थे ?

मोग्ग्लिपुत्त तिस्स अशोक के बौद्ध गुरु थे.

अशोक के अधिकतर शिलालेख किस भाषा और लिपि में लिखे गए हैं ?

अशोक के अधिकतर शिलालेख पाली और प्राकृत भाषा में तथा ब्राह्मी लिपि में लिखे गए हैं.

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More