Daily Top Current Affairs: अगर आप भी किसी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसमें हम आज आपके लिए लाए हैं राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के करंट अफेयर। आपके प्रतियोगी परीक्षा के लिए लाभदायक हो सकता है। इस लेख का एक मात्र उद्देश्य यह है कि इस लेख से ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों की सहायता करना है। आज के प्रमुख करंट अफेयर के विषय में पढ़ने के लिए नीचे स्क्रोल कीजिए।
Source: Safalta
महिलाएं, इंजीनियरिंग, साइंस एंड टेक्नोलॉजी में WEST एक नया I-STEM पहल लाई है। WEST पहल की शुरुआत भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय पीएसए के वैज्ञानिक सचिव डॉ प्रविंदर मैनी ने किया था। WEST प्रोग्राम का उद्देश्य महिलाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन सिस्टम में योगदान करने के लिए इंपावर बनाना है। I-STEM एक राष्ट्रीय वेब पोर्टल है जिसका उपयोग रिसर्च उपकरण सुविधाओं को शेयर करने के लिए किया जाता है और इसके तहत रिसर्च एवं डेवलपमेंट में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए और एकेडमिक और इंडस्ट्री के बीच टेक्नोलॉजी इन्नोवेशन को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम है।
हीरा एक ऐसा रत्न है जिसे सालों से नग,रत्न और गहने की तरह पहना जा रहा है। प्राचीन समय में राजा महाराजाओं और राज परिवार के लोगों को हीरा बहुत प्रिय होता था। सभी प्रकार के हीरो में कोहिनूर हीरे को सबसे प्रसिद्ध, पुराना और महंगा बताया गया है। यह चमकता हुआ बेशकीमती हीरा कोहिनूर हीरा का अर्थ प्रकाश की श्रृंखला है। इसे आंध्र प्रदेश की गुंटूर जिले की कोल्लूर खदान से निकाला गया था, जिसके बाद कोहिनूर कई देशों द्वारा होने का दावा किया जाता है। हाल ही में कोहिनूर किसकी असली वसीयत है इस बात पर बहस जारी है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में चेन्नई में एक प्रोग्राम के तहत पुधुमई पेन टाइटल से मूलूर रामामिरथम अम्मैयार उच्च शिक्षा आश्वासन योजना को लॉन्च किया है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अपनी आप सरकार द्वारा मंडल का अनुकरण करते हुए तमिलनाडु सरकार द्वारा स्थापित उत्कृष्टता के 26 स्कूलों और 15 मॉडल स्कूल को लॉन्च करेंगे।
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए एक रेनबो सेविंग अकाउंट लॉन्च किया है जो विशेष रूप से टॉप सेविंग रेट और उन्नत डेबिट कार्ड सुविधाओं सहित एक सुविधा प्रोवाइड करता है। 2015 में भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को अपनी सभी रूपों और आवेदनों में एक अलग कॉलम थर्ड जेंडर शामिल करने का निर्देश दिया था।
शिक्षा को हमले से बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सर्व सम्मत निर्णय द्वारा सर्व सहमति से स्थापित किया गया एक अंतर्ष्ट्रीय पाहल है। यह हर साल 9 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के लिए सुरक्षा के स्थानों के रूप में स्कूलों की सुरक्षा के महत्व और शिक्षा को सार्वजनिक एजेंडे में सबसे ऊपर रखने की आवश्यकता के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है।