Gandhi Peace Prize: क्या है गांधी शांति पुरस्कार, और इसे क्यों दिया जाता है

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Sat, 21 May 2022 06:59 PM IST

Highlights

अंतर्राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता जूलियस न्येरेरे थे जिन्होंने साल 1995 में यह अवॉर्ड जीता था। जूलियस न्येरेरे तंजानिया के राजनेता थे जिन्होंने 1960 से 1985 तक तंजानिया और तांगानिका के नेता के रूप में कार्य किया था।

Gandhi Peace Prize: गांधी शांति पुरस्कार का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया था और यह भारत सरकार द्वारा हर साल सम्मान के तौर पर दिया जाने वाला पुरस्कार है। इंटरनेशनल गांधी पीस प्राइज 1995 में  गांधी जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने  के रूप में शुरू किया गया था। यह पुरस्कार सभी समूहों, संगठनों, संस्थानों  और लोगों को अहिंसा और गांधीवादी तरीकों के जरिए क्षेत्र में आर्थिक, सामाजिकऔर राजनीतिक परिवर्तन और विकास की दिशा में समाज में उनके द्वारा किए गए योगदान और कार्यों  के लिए दिया जाता है। इस  पुरस्कार में 1 करोड़ रुपये की नकदी शामिल है। यह एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है इसलिए इसमें किसी भी प्रकार से लिंग, जाति और राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना सभी योग्य उम्मीदवार को सम्मानित किया जाता है।  अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं  FREE GK EBook- Download Now.

Source: Safalta


Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize

 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

इस पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता कौन थे?

 
अंतर्राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता जूलियस न्येरेरे थे जिन्होंने साल 1995 में यह अवॉर्ड जीता था। जूलियस न्येरेरे तंजानिया के राजनेता थे जिन्होंने 1960 से 1985 तक तंजानिया और तांगानिका के नेता के रूप में कार्य किया था। हालही में बांग्लादेश से शेख मुजीबुर रहमान  ने  2020 में अंतर्राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार जीता है उन्हें अहिंसा के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में उनके योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
 Monthly Current Affairs May 2022 Hindi

गांधी शांति पुरस्कार: विजेता

साल गांधी शांति पुरस्कार के पुरस्कार विजेता
1995 तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जूलियस के. न्येरेरे
1996 डॉ. ए.टी. अरियारत्ने, के संस्थापक और अध्यक्ष
सर्वोदय श्रमदान आंदोलन, श्रीलंका
1997 जर्मनी के डॉ. गेरहार्ड फिशर
1998 रामकृष्ण मिशन (भारत)
1999 बाबा आमटे (मुरलीधर देवीदास आमटे) (भारत)
2000 डॉ. नेल्सन मंडेला और ग्रामीण बैंक ऑफ
बांग्लादेश (संयुक्त रूप से)
2001 डॉ. जॉन ह्यूम, आयरलैंड
2002 भारतीय विद्या भवन
2003 श्री वैक्लेव हवेल, पूर्व राष्ट्रपति
चेकोस्लोवाकिया
2004 कोरेटा स्कॉट किंग
2005 आर्कबिशप डेसमंड टूटू, दक्षिण अफ्रीका
2006-2012 *पुरस्कार रोक दिया गया
2013 चंडी प्रसाद भट्ट
2014 इसरो
2015 विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी
2016 अक्षय पात्र फाउंडेशन और सुलभ इंटरनेशनल [संयुक्त रूप से]
2017 एकल अभियान ट्रस्ट
2018 श्री योहेई ससाकावा
2019 कबूस बिन सईद अल सईद
2020 शेख मुजीबुर रहमानी
 

गांधी शांति पुरस्कार जूरी सदस्य कौन हैं


गांधी शांति पुरस्कार की जूरी में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी , भारत के मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमण , लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता और पुरस्कार विजेता का फैसला करने वाले दो प्रतिष्ठित सदस्य शामिल होते हैं। जूरी का कार्यकाल 3  साल तक रहता है।  भारत के प्रधान मंत्री गांधी शांति पुरस्कार की जूरी के प्रमुख सदस्य होते हैं। गांधी शांति के लिए पुरस्कार तय करने के लिए जूरी के बहुमत की अवश्यकता होती है। एक बार निर्णय तय होने के बाद जूरी के फैसले के खिलाफ कोई विरोध नहीं किया जा सकता है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन फ्री बुक्स को डाउनलोड करें
Hindi Vyakaran E-Book-Download Now
Polity E-Book-Download Now
Sports E-book-Download Now
Science E-book-Download Now

Related Article

Digital marketing course in Coimbatore

Read More

Optimising Performance: Best Practices for Speeding Up Your Code

Read More

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More

रायबरेली में सफलता का डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मचा रहा धूम, सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More

Difference between Data Analytics and Data Analysis

Read More

Introduction to Safalta: A Leading Digital Marketing Training Institute

Read More

Measuring The Impact: How To Track Your Brand Awareness Success

Read More

Future-Programming Hybrid Skills: The Requirement for Marketing Professionals to Upskill and Cross-Skill

Read More