लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने संभाली फायर एंड फ्यूरी कोर की कमान

Safalta Experts Published by: Abhivardhan Bajpayee Updated Fri, 07 Jan 2022 05:38 PM IST

5 जनवरी 2022 को लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन से भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर की कमान संभाल ली। उल्लेखनीय है कि ले. जनरल सेनगुप्ता का भारतीय सेना में एक विशिष्ट करियर रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता ने मैदानी इलाकों में एक इन्फैंट्री रेजिमेंट, कश्मीर घाटी में एक इन्फैंट्री ब्रिगेड, संयुक्त राष्ट्र मिशन में एक इन्फैंट्री ब्रिगेड और कश्मीर में विक्टर फोर्स का नेतृत्व किया है। ध्यातव्य है कि फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की कमान संभालने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता नई दिल्ली में डायरेक्टर जनरल स्ट्रैटेजिक प्लानिंग थे।

Source: सोशल मीडिया



SSC GD CUTOFF 2022: यहां देखें पिछले वर्षों की जीडी परीक्षा की कट ऑफ

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes



लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता द्वारा फायर एंड फ्यूरी कोर्प्स  के कमांडर के रूप में पदभार ग्रहण करने के साथ ही चीन के साथ होने वाली बातचीत में, वे भारतीय पक्ष का नेतृत्व करेंगे। वर्तमान में लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता सेना मुख्यालय में तैनात हैं। वह पंजाब रेजीमेंट से हैं और सेना मुख्यालय में आने से पहले कश्मीर घाटी में आतंकवाद निरोधी बल की कमान भी संभाल चुके हैं। ज्ञात हो कि भारत और चीन के बीच लगभग दो वर्षों से सैन्य गतिरोध जारी है। पिछले वर्ष अप्रैल-मई मे पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में दोनों देशों में तनाव बना हुआ है। गलवान घाटी में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) द्वारा किए गए सीमा उल्लंघन के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हुई था।
  • स्थापना -1895
  • मुख्यालय -नई दिल्ली
  • थल सेना अध्यक्ष - जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
  • सेना दिवस - 15 जनवरी

Related Article

How to Increase Leads by Marketing Automation, know here

Read More

The Ultimate Guide: Everything You Need to Know for Writing Amazing

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More

5 of the most valued marketing skills

Read More

The Ultimate Guide to Blogger Outreach: Everything You Need to Know

Read More

How to perfect your Marketing Resume

Read More

Top 10 career opportunities after 12th

Read More

Role of communication skills & personality development in life

Read More

Best use of Information Technology for every job 

Read More