Suella Braverman New UK Home Secretary : सुएला ब्रेवरमैन यूके की नई गृह सचिव नियुक्त हुयी है। लिज़ ट्रस, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनी हैं, जिन्होंने सुएला ब्रेवरमैन को देश के नए गृह सचिव के रूप में अपॉइंट किया है। इसके पहले इस पद पर प्रीति पटेल जो भारतीय मूल की थी, उनकी जगह सुएला ब्रेवरमैन को अपॉइंट किया गया है। सूएला ब्रेवरमैन दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के फरेहम से 42 साल की कंजरवेटिव पार्टी की सदस्य हैं। जिन्होंने पहले बोरिस जॉनसन के प्रशासन के दौरान अटॉर्नी जनरल के रूप में काम किया था। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download here
Source: Safalta
सुएला ब्रेवरमैन के बचपन के बारे में
ब्रेवरमैन का जन्म 1980 को हुआ था इनकी मां का नाम उमा था जो तमिल हिंदू परिवार से थी और पिता क्रिस्टी फर्नांडीस गोवा के ईसाई धर्म से थे। क्रिस्टी फर्नांडीस 1960 के साल में केन्या से यूके गए थे और सुएला का जन्म हैरों में हुआ था और इनका पालन-पोषण वेम्बली में हुआ था।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
सुएला ब्रेवरमैन के शिक्षा के बारे में
लंदन के हीथफील्ड स्कूल में लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद में कैंब्रिज के क्वींस कॉलेज में पढ़ने गयी। सुएला ब्रेवरमैन ने पेरिस विश्वविद्यालय 1, पैन्थियॉन-सोरबोन से यूरोपीय और बाद में फ्रांसीसी कानून में मास्टर की डिग्री हासिल की थी और बाद में न्यूयॉर्क में लॉ की प्रैक्टीस की।
Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize
सुएला ब्रेवरमैन का परिवार और करियर
साल 2005 के आम चुनावों में सुएला ब्रेवरमैन सामने आई। मई 2015 में सुएला ब्रेवरमैन ने कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य के रूप में फरेहम का प्रतिनिधित्व करते हुए 1 सीट अपने नाम की थी। सुएला ब्रेवरमैन ने विधायिका में सेवा की और 2017 और 2019 में फिर से इशपद के चुनी गईं। इसके अलावा सुएला ब्रेवरमैनने फरवरी 2020 से सितंबर 2022 सितंबर तक अटॉर्नी जनरल का पद संभाला।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
|
DOWNLOAD NOW
Download Now डाउनलोड नाउ |
||
Monthly Current Affairs April 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs March 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs February 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs January 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs December 2021 | डाउनलोड नाउ |