List of Tiger Reserves in India, भारत में टाइगर रिजर्व की सूची

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Thu, 28 Jul 2022 03:09 PM IST

List of Tiger Reserves in India- हर साल दुनिया भर में 29 जुलाई को टाइगर डे मनाया जाता है, इस दिन का उद्देश्य लोगों को बाघों के सामने आने वाले खतरों और समस्याओं से अवगत करवाना है। पृथ्वी पर बहुत ही तेजी से जंगल कम हो रहे हैं जिस वजह से जानवर बेघर हो रहे हैं। दिन प्रतिदिन जंगलों के खत्म होने के कारण टाइगर की  इनलीगल ट्रेडिंग पूरी दुनिया में बहुत तेजी से बढ़ी है। जिस वजह से पूरी दुनिया में टाइगर कन्वर्शन के लिए इंटरनेशनल टाइगर डे मनाया जाता है। हमारे देश में एक समय ऐसा भी था जब साल दर साल टाइगर की संख्या कम हो रही थी लेकिन समय पर एनजीओ और सरकार द्वारा चलाई गई मुहिमओं के कारण अब देश में पहले के मुकाबले टाइगर की संख्या में सुधार आया है जिसका एक सबसे बड़ा कारण भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा बनाए गए टाइगर रिजर्व भी है। टाइगर रिजर्व राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा प्रशासित होते हैं. राज्य सरकार के पास एनटीसीए की सिफारिश पर किसी क्षेत्र को टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित करने का अधिकार प्राप्त होता है. भारत में बाघ की आबादी दुनिया की लगभग 80% है. 2022 में, हमारे भारत में कुल 53 टाइगर रिजर्व हैं. अभी अभी छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य के संयुक्त क्षेत्र को 53 वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है.  अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं  FREE GK EBook- Download Now. 
July Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW
GK Capsule Free pdf - Download here
List of Biosphere Reserves in India
 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान-

  • गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान उत्तरी छत्तीसगढ़ के कोरिया और सरगुजा जिले में स्थित है
  • यह राष्ट्रीय उद्यान छोटानागपुर के पठार, झारखंड और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे बघेलखंड पठार के एक हिस्से पर स्थित है.
  • यह उद्यान 2898.70 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र तक फैला हुआ है.
  • गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान का जंगल नम पर्णपाती प्रकार का है और यहाँ के जंगल में साल के वृक्ष बहुतायत में हैं.
  • इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 300 से 1200 मीटर के बीच है.
  • इस उद्यान के मुख्य क्षेत्र के भीतर 36 गांव स्थित हैं
  • वन क्षरण के मुख्य कारणों में बढ़ी हुई खेती, वन भूमि परिवर्तन और पशुओं द्वारा चर जाना शामिल हैं.
  • प्रमुख वनस्पति – यहाँ की प्रमुख वनस्पति ज्यादातर सागौन, साल और बांस के पेड़ों की है. यह एक मिश्रित पर्णपाती वन है.
  • प्रमुख जीव – यहाँ का प्रमुख जीव बाघ, तेंदुआ, चीतल, नीलगाय, सांभर, चार सींग वाला मृग, आदि है.
सामान्य हिंदी ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
पर्यावरण ई-बुक - फ्री  डाउनलोड करें  
खेल ई-बुक - फ्री  डाउनलोड करें  
साइंस ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
अर्थव्यवस्था ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
भारतीय इतिहास ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  


उदंती-सीतानदी, अचानकमार और इंद्रावती रिजर्व के बाद अब यह छत्तीसगढ़ में चौथा टाइगर रिजर्व है. देश में एशियाई चीता का अंतिम ज्ञात निवास स्थान गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान था. यह झारखंड और मध्य प्रदेश को जोड़ता है और साथ ही बांधवगढ़ (मध्य प्रदेश) और पलामू टाइगर रिजर्व (झारखंड) के बीच बाघों के आवागमन के लिए एक गलियारा प्रदान करता है.

टाइगर रिज़र्व की संरचना
एक टाइगर रिज़र्व का निर्धारण 'कोर-बफर रणनीति' के आधार पर किया जाता है जिसमें शामिल हैं:
(i) कोर जोन
(ii) बफर जोन

List of National Parks in India: भारत में सभी राष्ट्रीय उद्यान की सूची

प्रोजेक्ट टाइगर
  • प्रोजेक्ट टाइगर एक बाघ संरक्षण कार्यक्रम है जिसे अप्रैल 1973 में भारत सरकार द्वारा प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था.
  • इसे देश में वर्ष 1973 में पलामू टाइगर रिजर्व में लॉन्च किया गया था.
  • भारतीय वन्यजीव बोर्ड के एक विशेष कार्यबल की सिफारिश पर विश्व वन्यजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की सहायता से इसे स्थापित किया गया था.
Polity E Book For All Exams Hindi Edition- Download Now

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए)
  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) वन्यजीव (संरक्षण) संशोधन अधिनियम, 2006 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है.
  • टाइगर टास्क फोर्स द्वारा NTCA की सिफारिश की गई थी.
  • यह बाघ के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट टाइगर के तहत किए गए सभी उपायों और कार्यों के लिए जिम्मेदार है.
  • अध्यक्ष - पर्यावरण और वन मंत्री.
  • उपाध्यक्ष - पर्यावरण और वन राज्य मंत्री.
  • एनटीसीए / प्रोजेक्ट टाइगर हर चार साल में एक बार बाघ, सह-शिकारियों, शिकार और आवास की स्थिति का देश स्तर का आकलन भी करता है.
यह आकलन टाइगर टास्क फोर्स द्वारा अनुमोदित परिष्कृत पद्धति का उपयोग करके किया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय सहयोग टाइगर रेंज देशों का एक ग्लोबल टाइगर फोरम भी बनाया गया है.

Geography E Book Set for All Govt. Exams English Edition- Download Now

भारत के टाइगर रिज़र्व की सूची (भारत में टाइगर रिजर्व) (Tiger Reserves in India)

 
अनु क्रमांक टाइगर रिजर्व का नाम (निर्माण का वर्ष) राज्य
1 बांदीपुर (1973-74) कर्नाटक
2 कॉर्बेट (1973-74)
अमानगढ़ (कॉर्बेट टीआर का बफर)
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
3 कान्हा (1973-74) मध्य प्रदेश
4 मानस (1973-74) असम
5 मेलघाट (1973-74) महाराष्ट्र
6 पलामू (1973-74) झारखंड
7 रणथंभौर (1973-74) राजस्थान
8 सिमिलिपाल (1973-74) उड़ीसा
9 सुंदरबन (1973-74) पश्चिम बंगाल
10 पेरियार (1978-79) केरल
11 सरिस्का (1978-79) राजस्थान
12 बक्सा (1982-83) पश्चिम बंगाल
13 इंद्रावती (1982-83) छत्तीसगढ
14 नमदाफा (1982-83) अरुणाचल प्रदेश
15 दुधवा (1987-88) उत्तर प्रदेश
16 कलाकड़-मुंदनथुराई (1988-89) तमिलनाडु
17 वाल्मीकि (1989-90) बिहार
18 पेंच (1992-93) मध्य प्रदेश
19 तडोबा-अंधारी (1993-94) महाराष्ट्र
20 बांधवगढ़ (1993-94) मध्य प्रदेश
21 पन्ना (1994-95) मध्य प्रदेश
22 डम्पा (1994-95) मिजोरम
23 भद्रा (1998-99) कर्नाटक
24 पेंच (1998-99) महाराष्ट्र
25 पक्के (1999-2000) अरुणाचल प्रदेश
26 नामेरी (1999-2000) असम
27 सतपुड़ा (1999-2000) मध्य प्रदेश
28 अनामलाई (2008-09) तमिलनाडु
29 उदंती-सीतानदी (2008-09) छत्तीसगढ़
30 सतकोसिया (2008-09) उड़ीसा
31 काजीरंगा (2008-09) असम
32 अचानकमार (2008-09) छत्तीसगढ़
33 दांदेली-अंशी (काली) (2008-09) कर्नाटक
34 संजय-दुबरी (2008-09) मध्य प्रदेश
35 मुदुमलाई (2008-09) तमिलनाडु
36 नागरहोल (2008-09) कर्नाटक
37 परम्बिकुलम (2008-09) केरल
38 सह्याद्री (2009-10) महाराष्ट्र
39 बिलिगिरी रंगनाथ मंदिर (2010-11) कर्नाटक
40 कवल (2012-13) तेलंगाना
41 सत्यमंगलम (2013-14) तमिलनाडु
42 मुकंदरा हिल्स (2013-14) राजस्थान
43 नवेगांव-नागजीरा (2013-14) महाराष्ट्र
44 नागार्जुनसागर श्रीशैलम (1982-83) आंध्र प्रदेश
45 अमराबाद (2014) तेलंगाना
46 पीलीभीत (2014) उत्तर प्रदेश
47 बोर (2014) महाराष्ट्र
48 राजाजी (2015) उत्तराखंड
49 ओरंग (2016) असम
50 कमलांग (2016) अरुणाचल प्रदेश
51 श्रीविल्लीपुथुर मेघमलाई तमिलनाडु
52 रामगढ़ विषधारी (2021) राजस्थान
53 गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान (2022) छत्तीसगढ़
 
महत्वपूर्ण तथ्य
  • भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व- नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना) है.
  • भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व- बोर टाइगर रिजर्व (महाराष्ट्र) है.
  • मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या सबसे अधिक है.
  • बाघ की महत्वपूर्ण आबादी वाले अन्य राज्यों में उत्तराखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम, केरल और उत्तर प्रदेश शामिल हैं

भारत में बाघों की आबादी-

  • दुनियां में सबसे ज्यादा बाघ की आबादी वाला देश भारत हीं है.
  • 2018-19 के राष्ट्रीय बाघ स्थिति आकलन के चौथे चक्र में भारत के 20 राज्यों में 381,400 वर्ग किमी वनों में बाघों के आवास स्थित हैं
  • 2006 से 2018 तक लगातार भारत में बाघों की जनसँख्या में 6% प्रति वर्ष की दर से वृद्धि देखी गयी है
  • नवीनतम आकलन के अनुसार फिलवक्त बाघों की जनसंख्या 2967 है.
बाबरी मस्जिद की समयरेखा- बनने से लेकर विध्वंस तक, राम जन्मभूमि के बारे में सब कुछ
जाने क्या था खिलाफ़त आन्दोलन – कारण और परिणाम
2021 का ग्रेट रेसिग्नेशन क्या है और ऐसा क्यों हुआ, कारण और परिणाम
जानिए मराठा प्रशासन के बारे में पूरी जानकारी
क्या आप जानते हैं 1857 के विद्रोह विद्रोह की शुरुआत कैसे हुई थी
भारत में पुर्तगाली शक्ति का उदय और उनके विनाश का कारण
मुस्लिम लीग की स्थापना के पीछे का इतिहास एवं इसके उदेश्य
भारत में डचों के उदय का इतिहास और उनके पतन के मुख्य कारण

दुनिया में सबसे ज्यादा बाघों की आबादी वाला देश कौन सा है?

पूरी दुनिया में सबसे अधिक बाघ भारत में पाए जाते हैं.

भारत में कितने टाइगर रिजर्व हैं?

53
 

भारत के किस राज्य में बाघों की आबादी सबसे ज्यादा है?

मध्य प्रदेश
 

किस टाइगर रिजर्व में बाघों की आबादी सबसे ज्यादा है?

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में.
 

भारत का पहला टाइगर रिजर्व कौन सा था ?

बांदीपुर टाइगर रिजर्व.
 

भारत का सबसे नया टाइगर रिजर्व कौन सा है ?

गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य
 

भारत के किस संरक्षित क्षेत्र में बाघों का घनत्व सबसे अधिक है ?

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
 

भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा टाइगर रिजर्व हैं ?

मध्य प्रदेश में.
 

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More