वार्षिक ताप परिसर किसे कहते हैं? इसे एक उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
किसी स्थान पर वर्ष में पाए जाने वाले अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान के अंतर को वार्षिक ताप परिसर कहते हैं अर्थात् वर्ष के औसत अधिकतम और औसत न्यूनतम वाले महीनों के तापमान के अंतर को वार्षिक तापपरिसर कहते हैं। उदाहरण के लिए दिल्ली के सबसे गर्म महीने का औसत तापमान 33.3° से. तथा सबसे ठंडे महीने का औसत तापमान 14.4° से. है।