UP Lekhpal Recruitment 2022, यूपी में जल्द होगी लेखपाल की सीधी भर्ती, सरकार ने दिए निर्देश

Safalta Expert Published by: Nikesh Kumar Updated Wed, 17 Aug 2022 11:44 PM IST

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा लेखपाल की सीधी भर्ती करवाई जाएगी, उत्तर प्रदेश में यह भर्ती 2018 से पहले राजस्व परिषद स्तर पर गठित समिति द्वारा करवाई जाती थी। लेकिन उत्तर प्रदेश कैबिनेट में उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 3600 पदों को भरने के लिए मंगलवार 16 अगस्त को मंजूरी दे दी है। मई महीने में उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व लेखपाल के खाली पदों के बारे में राजस्व परिषद से जानकारी मांगी थी जिसके बाद बताया गया था कि उत्तर प्रदेश में 3600 अतिरिक्त लेखपाल के पद खाली पड़े हैं जिनको भरने के लिए एक नई लेखपाल भर्ती आयोजित करवाई जाएगी। उत्तर प्रदेश में पहले ही लेखपाल के 8085 पदों को भरने के लिए लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई को करवाया गया है, यूपी में लेखपाल की भर्ती कराने के लिए 20 जून 2018 को उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमिशन को निर्देश दिए थे कि उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती केवल यूपीएसएसएससी द्वारा ही आयोजित करवाई जाएगी। मगर यूपी में खाली पड़े लेखपाल के पदों की जानकारी राजस्व परिषद द्वारा दी जाएगी। तो चलिए जानते हैं कब तक जारी होगा लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन- अगर आप भी इस साल होने वाले पीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप हमारी एक्सपर्ट फैकेल्टी द्वारा बनाई गई फ्री UPSSSC e-Book Set 2022 को डाउनलोड कर सकते हैं।

Source: Safalta

August Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW  फ्री UPSSSC e-Book Set 2022
 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

कब तक होगा लेखपाल भर्ती नोटिफिकेशन जारी


मीडिया रिपोर्ट द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में लेखपाल में 3600 पदों को भरने के लिए सीधी भर्ती आयोजित करवाई जाएगी। मगर अभी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में यह कह पाना मुश्किल है कि कब तक लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। मगर आपको बता दें कि यूपी में होने वाली लेखपाल परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल होते हैं जो उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा को पास करते हैं। लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा पास होना शैक्षणिक योग्यता में से एक है, इस साल प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को करवाया जा रहा है ऐसे में पीटी परीक्षा के बाद ही उत्तर प्रदेश में नई लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए पीईटी के साथ-साथ  भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना भी जरूरी है। 
 

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण आर्टिकल
 

UPSSSC Exam Calendar 2022 UPSSSC ITI Instructor Syllabus 2022
UPSSSC ITI Instructor Eligibility 2022 UPSSSC ITI Instructor Salary 2022
UPSSSC PET Syllabus 2022 UPSSSC Supply Inspector Eligibility 2022
UPSSSC PET Eligibility 2022 UP Lekhpal Syllabus 2022
UPPSC Staff Nurse Salary 2022 UP Lekhpal Practice Set 2022


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें
प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर अनलिमिटेड फ्री मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं। 
 

Related Article

Digital marketing course in Coimbatore

Read More

Optimising Performance: Best Practices for Speeding Up Your Code

Read More

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More

रायबरेली में सफलता का डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मचा रहा धूम, सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More

Difference between Data Analytics and Data Analysis

Read More

Introduction to Safalta: A Leading Digital Marketing Training Institute

Read More

Measuring The Impact: How To Track Your Brand Awareness Success

Read More

Future-Programming Hybrid Skills: The Requirement for Marketing Professionals to Upskill and Cross-Skill

Read More