SSC CGL Economics Question Part 3: पिछले साल के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न (9 नवंबर 2021)

Safalta Experts Published by: Blog Safalta Updated Tue, 09 Nov 2021 12:25 PM IST

1) किसी वस्तु की अतिरिक्त एक इकाई के उपभोग के कारण कुल उपयोगिता में होने वाले परिवर्तन को क्या कहा जाता है?
1) सीमांत उपयोगिता 
2) अधिकतम उपयोगिता 
3) बदलाव उपयोगिता 
4) न्यूनतम उपयोगिता

उत्तर - सीमांत उपयोगिता 

2) मांग के नियम के अनुसार , यदि अन्य सभी वस्तुएं समान रहे तो किसी वस्तु की मांग तथा उसकी कीमत में क्या संबंध होता है?
1) नकारात्मक 
2) कोई संबंध नहीं
3) सकारात्मक या नकारात्मक हो सकता है
4) सकारात्मक

उत्तर - नकारात्मक 

3) सामान्य वस्तुओं के मामले में आय और मांग के बीच किस प्रकार का संबंध पाया जाता है?
1) मांग पर आय का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है
2) कभी कभी प्रत्यक्ष और कभी कभी व्युतक्रम संबंध पाए जाते हैं
3) प्रत्यक्ष संबंध होता है
4) व्युतक्रम संबंध होता है

उत्तर - प्रत्यक्ष संबंध होता है

4) निम्न में से कौन उत्पादन के चार प्रमुख साधनों में से एक नहीं है ?
1) भूमि
2) श्रम
3) व्यय
4) उद्यमिता

उत्तर - व्यय

5) लोरेंज वक्र क्या दर्शाता है?
1) एक निश्चित वस्तु की कीमत और इसकी मांग के बीच संबंध
2) आय वितरण
3) रोजगार की दर
4) कर योग्य आय लोच

उत्तर - आय वितरण
 
SSC CGL Economics Question Part 1 SSC CGL Economics Question Part 2

Source: Kikolani



6) ऐसी आर्थिक स्थिति जहां पर एक खरीदार और कई विक्रेता हो, उसे ____ कहा जाता है।
1) अल्पाधिकार
2) एकाधिकार
3) पूर्ण प्रतियोगिता
4) मोनोपसोनी 

उत्तर - मोनोपसोनी 

7) उस ग्राफ को क्या नाम दिया गया है जो दो वस्तुओं के सभी संयोजनों को दर्शाता है जिसे एक उपभोक्ता दिए गए बाजार मूल्य पर और विशेष रूप से आर्थिक दृष्टि से आय के स्तर के भीतर खर्च कर सकता है ?

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


1) मांग वक्र
2) साधन - कीमत रेखा
3) आपूर्ति वक्र
4) बजट रेखा

उत्तर - बजट रेखा

8) किस अर्थशास्त्री ने अवसर लागत का सिद्धांत दिया था?
1) मिल्टन फ्रीडमैन
2) एडम स्मिथ
3) जॉन कींस
4) गाॅटफ्रीड हैबरियर

उत्तर - गाॅटफ्रीड हैबरियर 

9) जब उत्पादन शून्य के बराबर होता है , तो परिवर्तनशील  लागत ____ होता है
1) स्थिर
2) शून्य
3) न्यूनतम
4) अधिकतम

उत्तर - शून्य

फ्री मॉक टेस्ट का प्रयास करें- Click Here

10) सभी मूर्त संसाधनों जैसे कच्चा माल तथा श्रम जिनका इस्तेमाल उत्पादन की प्रक्रिया में किया जाता है, उनकी लागत को क्या कहते हैं
1) वास्तविक लागत
2) परिवर्तनशील लागत
3) अवसर लागत
4) स्थिर लागत

उत्तर - वास्तविक लागत

11) वह बाजार स्थल जहाँ अंतिम वस्तुएँ तथा सेवाएं बेची जाती हैं , क्या कहलाता है?
1) समता बाजार
2) कारखाना  बाजार
3) वस्तु बाजार
4) उत्पाद बाजार

उत्तर - उत्पाद बाजार

12) वह बाजार संरचना क्या कहलाती है जिसमें केवल कुछ ही फर्मों का बोलबाला होता है?
1) पूर्ण प्रतियोगिता
2) एकाधिकार
3) अल्पाधिकार
4) एकाधिकारी प्रतियोगिता

उत्तर - अल्पाधिकार

13) अर्थशास्त्र में, एक बाजार में संपत्ति खरीदना तथा उसी समय किसी अन्य बाजार में समरूप संपत्ति को उच्च कीमत पर बेचने को ____ कहते हैं?
1) हृास
2) बंधक
3) अंतरपणन
4) अवमूल्यन

उत्तर - अंतरपणन
 
General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करें


14) ___ दो वस्तुओं के उन सभी संयोजनों को दर्शाती है जिसे एक उपभोक्ता दी गई बाजार कीमतों पर अपनी आय स्तर के भीतर खरीदने में सक्षम है 
1) उपयोगिता रेखा
2) आपूर्ति रेखा
3) मांग रेखा
4) बजट रेखा

उत्तर - बजट रेखा

15) निम्नलिखित में से उत्पादन के कारक में क्या शामिल नहीं है?
1) पूंजी
2) श्रम
3) कर
4) भूमि

उत्तर - कर

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें

अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही इच्छुक उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।

Related Article

Importance of Upskilling for High-Package Jobs in India

Read More

Mastering the UGC NET: A Comprehensive Preparation Guide

Read More

Exploring Graphic Design: Courses, Skills, Salary, and Career Paths

Read More

Graphic Design : टॉप 10 ग्राफिक डिजाइन कॅरिअर, सैलरी और वैकेंसी, जानें यहां

Read More

Debunking Common Myths About Digital Literacy

Read More

The Top 100 SaaS Companies to Know In 2024

Read More

Digital marketing course in Coimbatore

Read More

Optimising Performance: Best Practices for Speeding Up Your Code

Read More

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More