Current Affairs 3 December 2021:तेल अवीव दुनिया का सबसे महंगा शहर

Safalta Experts Published by: Blog Safalta Updated Fri, 03 Dec 2021 05:21 PM IST

1 दिसंबर 2021 इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट(ईआईयू) द्वारा वर्ल्ड वाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स जारी किया गया है। विश्व के 173 शहरों में किए गए सर्वेक्षण के आधार पर जीवन यापन के लिए तेल अवीव को विश्व का सबसे महंगा शहर घोषित किया गया है। इस इंडेक्स में पेरिस और सिंगापुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं। उसके बाद ज्यूरिख और हांगकांग का स्थान है । इस इंडेक्स में न्यूयॉर्क छठे स्थान पर, जेनेवा सातवें स्थान पर, कोपनहेगन आठवें स्थान पर, लॉस एंजिल्स नौवें स्थान पर और ओसाका दसवें स्थान पर रहा है। उल्लेखनीय है कि इजराइल के तेल अवीव में महंगाई की दर पिछले 5 वर्षों में शीर्ष पर है। ईआईयू ने 173 शहरों में वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यों के लिए अमेरिकी डॉलर में किए भुगतान की तुलना के आधार पर इंडेक्स जारी किया है। ध्यातव्य है कि कोरोना महामारी के कारण सामाजिक प्रतिबंधों ने माल की आपूर्ति को बाधित कर दिया जिससे माल की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी हो गई। इस इंडेक्स में जीवन यापन के लिए सीरिया की राजधानी दमिश्क को दुनिया का सबसे सस्ता शहर घोषित किया गया है।

Source: AFP via Getty Images file


 
महत्वपूर्ण तथ्य
  • इजरायल दक्षिण पश्चिम एशिया निश्चित में स्थित एक महत्वपूर्ण देश है।
  • इजराइल भूमध्य सागर के एक छोर पर स्थित है।
  • इसकी राजधानी यरूशलम है।
  • तेल अवीव यहां का सबसे बड़ा नगर है।
  • यहां की राजभाषा हिब्रू और अरबी हैं।
  • यहां की राजकीय मुद्रा इजराइली नई शेकेल है।
  • यहां के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग हैं।
  • यहां के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट हैं।
  • इजरायल एक परमाणु संपन्न राष्ट्र  है।
  • वर्ष 1948 में आधुनिक इजराइल राष्ट्र की स्थापना हुई

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

Related Article

Exploring Graphic Design: Courses, Skills, Salary, and Career Paths

Read More

Graphic Design : टॉप 10 ग्राफिक डिजाइन कॅरिअर, सैलरी और वैकेंसी, जानें यहां

Read More

Debunking Common Myths About Digital Literacy

Read More

The Top 100 SaaS Companies to Know In 2024

Read More

Digital marketing course in Coimbatore

Read More

Optimising Performance: Best Practices for Speeding Up Your Code

Read More

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More

रायबरेली में सफलता का डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मचा रहा धूम, सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More