उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमिशन ने यूपी के अंदर मुख्य सेविका के पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इस भर्ती के तहत यूपी में मुख्य सेविका के 2693 पदों को भरा जाएगा। मुख्य सेविका के पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू की जाएगी और आवेदन करने का अंतिम दिन 24 अगस्त 2022 निर्धारित किया गया है। हालांकि यूपी मुख्य सेविका के पदों पर होने वाली भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने वर्ष 2021 में हुई पीईटी परीक्षा पास की थी। उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमिशन द्वारा आयोजित होने वाली किसी भी भर्ती में अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते अगर वह पीईटी परीक्षा पास नहीं होंगे, पीईटी परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा है ग्रुप की भर्तियों के लिए। तो चलिए जानते हैं कौन कर पाएगा यूपी में होने वाली मुख्य सेविका के पदों पर भर्ती में आवेदन- अगर आप भी इस साल होने वाले पीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप हमारी एक्सपर्ट फैकेल्टी द्वारा बनाई गई
फ्री UPSSSC e-Book Set 2022 को डाउनलोड कर सकते हैं।
Source: Safalta
यूपी मुख्य सेविका रिक्रूटमेंट वैकेंसी डिटेल
यूपी में मुख्य सेविका के पदों पर होने वाली भर्ती में 2693 पद को यूपी सरकार के नियमों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है। नीचे दिए गए टेबल में आप देख सकते हैं कि किस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कितनी सीटें रहेंगी रिजर्व मुख्य सेविका भर्ती में।
| सामान्य वर्ग |
1079 |
| ईडब्ल्यूएस |
269 |
| ओबीसी |
727 |
| अनुसूचित जाति |
565 |
| अनुसूचित जनजाति |
53 |
यूपी मुख्य सेविका भर्ती- महत्वपूर्ण तिथियां
| आवेदन शुरू होने की तिथि |
3 अगस्त 2022 |
| आवेदन करने का अंतिम दिन |
24 अगस्त 2022 |
| आवेदन शुल्क जमा करने का अंतिम दिन |
24 अगस्त 2022 |
| आवेदन में करेक्शन करने का अंतिम दिन |
30 अगस्त 2022 |
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण आर्टिकल
यूपी मुख्य सेविका भर्ती में कौन कर सकता है आवेदन
- यूपी मुख्य सेविका के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास 2021 की पीईटी परीक्षा पास होने का सर्टिफिकेट रहना चाहिए।
- पीटी परीक्षा के स्कोर कार्ड के साथ-साथ छात्र का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है सोशियोलॉजी, सोशल वर्क, होम साइंस या चाइल्ड डेवलपमेंट विषय के साथ।
- मुख्य सेविका पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होने चाहिए तभी वह इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
- मुख्य सेविका भर्ती में आवेदन करने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹25 जमा करने होंगे तभी वह भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
- छात्रों का सिलेक्शन मुख्य सेविका लिखित परीक्षा के बाद किया जाएगा।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें
प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार
सफलता ऐप से जुड़कर अनलिमिटेड फ्री मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।
| Attempt Free Mock Test - Click here |
| Attempt Free Daily General Awareness Quiz - Click here |
| Attempt Free Daily Quantitative Aptitude Quiz - Click here |
| Attempt Free Daily Reasoning Quiz - Click here |
| Attempt Free Daily General English Quiz - Click here |
| Attempt Free Daily Current Affair Quiz - Click here |