Daily Top  Current Affairs: यहां  28 September के करेंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Wed, 28 Sep 2022 06:18 PM IST

Daily Top  Current Affairs: अगर आप भी किसी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसमें हम आज आपके लिए लाए हैं राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के करंट अफेयर। आपके प्रतियोगी परीक्षा के लिए लाभदायक हो सकता है। इस लेख का एक मात्र उद्देश्य यह है कि इस लेख से ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों की सहायता करना है। आज के प्रमुख करंट अफेयर के विषय में पढ़ने के लिए नीचे स्क्रोल कीजिए।

Source: Safalta

 
 नाविक नेविगेशन सिस्टम क्या है, जाने विस्तार से

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes


भारत सरकार ने विदेशी स्मार्टफोन कंपनियां जैसे सैमसंग, एप्पल, शाओमी, वीवो, ओप्पो जैसे स्मार्टफोन कंपनियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सरकार ने इन कंपनियों को अपने स्मार्टफोन में भारतीय नेविगेशन सिस्टम नाविक के सपोर्ट के साथ लॉन्च करने का आदेश दे दिया है। इस आदेश के बाद इन कंपनियों को अपने स्मार्टफोन के हार्डवेयर में तकनीकी बदलाव होने पर आने वाली लागत का डर बढ़ गया है।
मेक इन इंडिया के तहत भारत सरकार विदेशी चीजों से अपनी निर्भरता कम करने पर लगातार कुछ न कुछ नया पहल ला रही है और नाविक भी इसमें से एक पहल है। देश में स्मार्टफोन में नेविगेशन के लिए ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार ने यह कहा है कि नाविक से नेविगेशन को और बेहतर किया जा सकता है, क्योंकि यह ज्यादा सटीक और इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगी।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की सूची 1969 से 2022 तक


दादा साहब फाल्के पुरस्कार को 1969 में शुरू किया गया था। यह सिनेमा में भारत की सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। यह फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा प्रेजेंट किया जाता है, जो कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत कार्य करता है। यह कलाकारों को भारतीय सिनेमा के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए अवार्ड प्रस्तुत किया जाता है। इस अवार्ड का नाम धुंडीराज गोविंद फालके के नाम पर रखा गया है, जिन्हें भारतीय सिनेमा के जनक माना जाता है। यह एक अनुभवी फिल्म निर्माता थे जिन्होंने 1913 में राजा हरिश्चंद्र नामक भारत की पहली पूर्ण लंबाई वाली फीचर फिल्म का निर्देशन किया था। पुरस्कार विजेताओं को गोल्डन लोटस पदक, एक शॉल 10,00,000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाता है। सत्यजीत रे, नागी रेड्डी, राज कपूर, लता मंगेशकर, अक्कीनेनी नागेश्वर राव, दिलीप कुमार, शिवाजी गणेशन एवं आशा भोसले जैसी प्रसिद्ध हस्तियों ने इस पुरस्कार को अपने नाम किया है ।आइए जानते हैं साल 1969 से 2022 तक दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की सूची के बारे में-


चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह रखा गया है


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर 2022 रविवार को मासिक कार्यक्रम मन की बात में चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की थी और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। 28 सितंबर 2022 को भगत सिंह की 115 वी जयंती के अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शहीद भगत से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम दिया है।

विश्व हृदय दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका इतिहास एवं महत्व क्या है


खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव के चलते आज के समय में लोग कई तरह की बीमारियों से घिरे हुए हैं। स्ट्रेस खान-पान पर ध्यान ना देना, शराब एवं धूम्रपान के सेवन के कारणों के चलते हृदय संबंधी बीमारियां लोगों में तेजी से बढ़ रही है। चाहे वह युवा हो या बुजुर्ग अब किसी भी आयु वर्ग में यह बीमारियां तेजी से बढ़ रही है, इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए हर साल पूरे विश्व में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एवं हृदय संबंधी बीमारियों से बचने के विभिन्न उपायों एवं प्रयासों पर प्रकाश डालने के लिए 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। 


 खाद्य हानि और अपशिष्ट के बारे में जागरूकता का अंतरराष्ट्रीय दिवस क्यों मनाया जाता है

हर साल 29 सितंबर को खाद अपव्यय के मुद्दे को हल करने के वैश्विक प्रभाव प्रयासों को बढ़ावा देने और इसे लागू करने के लिए साल 2020 से लेकर अब तक खाद्य हानि और अपशिष्ट के बारे में जागरूकता का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2019 में 29 सितंबर को खाद्य हानि और अपशिष्ट के बारे में जागरूकता के अंतरराष्ट्रीय दिवस को नामित किया था।  


 

Related Article

Exploring Graphic Design: Courses, Skills, Salary, and Career Paths

Read More

Graphic Design : टॉप 10 ग्राफिक डिजाइन कॅरिअर, सैलरी और वैकेंसी, जानें यहां

Read More

Debunking Common Myths About Digital Literacy

Read More

The Top 100 SaaS Companies to Know In 2024

Read More

Digital marketing course in Coimbatore

Read More

Optimising Performance: Best Practices for Speeding Up Your Code

Read More

How Many Sector push may create Lakhs jobs in five years

Read More

रायबरेली में सफलता का डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मचा रहा धूम, सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

Read More

Online Marketing : The Who, What, Why and How of Digital Marketing

Read More