Most Expensive City in the World: क्या आप जानते हैं कि दुनिया के दस सबसे मँहगे शहर कौन से हैं?

Safalta Experts Published by: Kanchan Pathak Updated Mon, 06 Jun 2022 11:18 AM IST

यूँ तो मंहगाई के बहुत से कारण हो सकते हैं. मुद्रास्फीति, मुनाफाखोरी, उत्पादन कम और माँग ज्यादा, महामारी या फिर उस देश की अर्थव्यवस्था और लोगों में उच्च जीवनशैली जीने की प्रवृति.. पर वास्तविक कारण की पड़ताल बहुत मुश्किल है.. कोविड 19 महामारी ने दुनिया में बहुत उलट पलट मचाया है. महामारी के बाद हम किस चीज पर कितना पैसा खर्च करते हैं इस पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा है. और इस प्रभाव से कई चीजों की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है तो कुछेक वस्तुएँ सस्ती हो गयीं हैं. इस क्रम में कई शहर भी मंहगे हो गए तो कुछ सस्ते भी हुए. आज के इस आर्टिकल में मैं आपको दुनिया के शीर्ष 10 मँहगे शहरों के बारे में बताने जा रही हूँ.. तो आइए जानते हैं कि रहने के लिहाज़ से दुनिया के दस सबसे मँहगे शहर कौन कौन से हैं ?  अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं  FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download here

Source: Safalta

May Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW
Indian States & Union Territories E book- Download Now

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

Most Expensive City in the World


ज्यूरिख और पेरिस ने सिंगापुर और ओसाका को पीछे छोड़ा
कोरोना काल के बाद दुनिया के सबसे महंगे शहरों की नई सूची में हांगकांग, ज्यूरिख और पेरिस अभी शीर्ष पर हैं. ज्यूरिख और पेरिस ने सिंगापुर और ओसाका को मँहगाई में पीछे छोड़ दिया है. कमजोर डॉलर की वजह ने अमेरिका में लागत में सापेक्ष गिरावट को जन्म दिया और अमेरिका, अफ्रीका और पूर्वी यूरोप के शहर साल दर साल कम महंगे होते चले गए हैं, जबकि पश्चिमी यूरोप के शहर अपेक्षाकृत अधिक महंगे हो गए, जो आंशिक रूप से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यूरोपीय मुद्राओं में वृद्धि को दर्शाता है. जिन शहरों को स्टडी में शामिल किया गया था उनमें बीते वक्त में यातायात सबसे अधिक महंगा हुआ है और इसकी वजह है पेट्रोल की क़ीमतों में औसतन 21 फीसदी की बढ़ोतरी.
ये सर्वे अमेरिकी डॉलर में चीज़ों और सेवाओं की क़ीमतों के आधार पर दुनिया के 173 देशों में मँहगाई की तुलनात्मक विवेचना के आधार पर किया गया.

Cheapest Cities in the World

ईआईयू के वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स में पेरिस और सिंगापुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं. इन दोनों देशों के बाद ज्यूरिख और हांगकांग का स्थान रहा. वहीं न्यूयॉर्क छठे स्थान पर, जिनेवा सातवें स्थान पर, कोपेनहेगन आठवें स्थान पर, लॉस एंजिल्स नौवें स्थान पर तथा जापान का ओसाका शहर 10वें स्थान पर रहा. जबकि बीते वर्ष के सर्वेक्षण ने जीवन यापन के लिए पेरिस, ज्यूरिख और हांगकांग को संयुक्त रूप से दुनिया का सबसे महंगा शहर घोषित किया था.
 
दुनिया के सबसे मँहगे शहर -
1. तेल अबीब -
इसराइल के इस शहर का नाम पहली बार इकोनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) के सर्वे में सामने आया है. बीते साल में यह शहर इस सूची में पांचवे नंबर पर था. लेकिन इस साल पेरिस और सिंगापुर को पीछे छोड़कर ये शहर रहने के लिहाज़ से दुनिया का सबसे महंगा शहर बन चुका है.

ईआईयू का कहना है कि इस समय जो मँहगे शहरों की लिस्ट जारी की गई है उसके लिए अगस्त और सितंबर में डेटा इकट्ठा किया गया था और इसके मुताबिक बीते पांच सालों में स्थानीय मुद्रा में यहां महंगाई औसतन 3.5 फीसदी की दर से बढ़ी है. इस ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल का तेल अबीब शहर दुनिया का सबसे महंगा शहर है. इजरायल के तेल अबीब के बाद पेरिस दूसरे और सिंगापुर तीसरे स्थान पर आता है जबकि ज्यूरिख और हांगकांग क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर आने वाले स्थान हैं.

2, सिंगापुर -
सिंगापुर की अर्थव्यवस्था एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. अर्थशास्त्रियों ने सिंगापुर को 'मॉडर्न मिरेकल' की उपाधि दी हुई है. सिंगापुर में पानी, दूध, फल सब्जियाँ, दाल, चावल से लेकर दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएँ पड़ोसी देशों से आयात की जाती हैं. ऐसे में शहर का मँहगा होना कोई बहुत बड़े ताज्जुब की बात नहीं है.

वैसे यहाँ के प्रमुख व्यवसाय इलेक्ट्रॉनिक, रसायन, सेवाक्षेत्र की कंपनी जैसे होटल, बैकिंग, कॉलसेंटर, आउटसोर्सिंग इत्यादि हैं. यह जगह विदेशी निवेश के लिये बहुत बड़ा आकर्षण का केंद्र बिंदु है. मँहगाई के लिहाज़ से यह दुनिया का दूसरा सबसे मँहगा शहर है.
 
सामान्य हिंदी ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
पर्यावरण ई-बुक - फ्री  डाउनलोड करें  
खेल ई-बुक - फ्री  डाउनलोड करें  
साइंस ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
अर्थव्यवस्था ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  
भारतीय इतिहास ई-बुक -  फ्री  डाउनलोड करें  


3. पेरिस -
पेरिस फ़्रांस का सबसे बड़ा शहर है. इस शहर को ‘’सिटी ऑफ़ लव’’ के नाम से भी जाना जाता है. यह दुनिया के सबसे सुन्दर शहरों में से एक है. पेरिस को दुनिया भर के फ़ैशन और ग्लैमर की राजधानी के रूप में जाना और माना जाता है. मँहगाई के लिहाज़ से यह शहर दुनिया का तीसरा सबसे मँहगा शहर है.

4. ज्यूरिख -
ज़्यूरिख़ स्विट्ज़रलैंड का सबसे बड़ा शहर है. यह स्विट्ज़रलैंड की राजधानी है. इसे दुनिया के ग्लोबल शहरों में से एक और सबसे बेहतरीन जीवन शैली और गुणवत्ता वाला शहर भी माना जाता है. मँहगाई के लिहाज़ से यह दुनिया का चौथा सबसे मँहगा शहर है.

5. हांगकांग -
हांगकांग को चीन ने सन् 1843 में ब्रिटेन से खरीदा था. इसके बाद द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जापान ने इसे ले लिया था. यह दुनिया की सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है. यहाँ की अर्थव्यवस्था काफी मज़बूत है और मँहगाई के लिहाज़ से यह दुनिया का पाचवां सबसे मँहगा शहर है.

6. न्यूयार्क -
न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है. इस शहर को दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में भी जाना और माना जाता है. न्यूयॉर्क आर्थिक रूप से दुनिया का सबसे शक्तिशाली शहर है. मँहगाई के लिहाज़ से यह दुनिया का छठा सबसे मँहगा शहर है.

7. जिनेवा -
ज़्यूरिख़ के बाद जिनेवा स्विट्ज़रलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. यह शहर फ़्रांस से सटा हुआ है. जिनेवा शहर जिनेवा झील के किनारे बसा हुआ दुनिया के खूबसूरत शहरों में से एक है. जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र संघ के कई निकायों के कार्यालय स्थित हैं. मँहगाई के लिहाज़ से यह दुनिया का सातवाँ सबसे मँहगा शहर है.
 

भारत के कैबिनेट मंत्रियों की सूची

Mughal Emperor Akbar विश्व की दस सबसे लंबी नदियां
भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची गांधी जयंती इतिहास और महत्व उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री


8. कोपेनहेगन -
कोपनहेगन डेनमार्क की राजधानी है. यह शहर, जीलण्ड और अमागर द्वीपों के ऊपर बसा हुआ है. कोपनहेगन उत्तरी यूरोप के सबसे सघन क्षेत्रों में से भी एक है. नॉर्डिक देशों में कोपनहेगन में सर्वाधिक विदेशी पर्यटक आया करते हैं. कोपनहेगन के लोगों का जीवन स्तर विश्व में सर्वश्रेष्ठ जीवन स्तर में से एक है. यह दुनिया के सबसे पर्यावरण-अनुकूल नगरों में से एक भी माना जाता है. मँहगाई के लिहाज़ से यह दुनिया का आठवाँ सबसे मँहगा शहर है.

9. लॉस एंजिल्स -
लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बड़ा शहर है. लॉस एंजेल्स शहर अमरीका का अत्यंत सघन बसा हुआ और बहुत सारी विविधताओं वाला काउंटी है. लॉस एंजेल्स की स्थापना 1781 ईस्वी में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे के द्वारा की गयी थी. लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया में अपनी संस्कृति, तकनीक, मीडिया और व्यापार के लिए प्रसिद्द है. मँहगाई की बात की जाए तो यह दुनिया का नौवाँ सबसे मँहगा शहर है.

10. ओसाका -
पारंपरिक रूप से ओसाका को जापान का आर्थिक केंद्र माना जाता है. 7वीं और 8वीं शताब्दी में, यह जापान की शाही राजधानी के रूप में जाना जाता था. निरंतर प्रगति करते हुए कालान्तर में यह जापानी संस्कृति के केंद्र के रूप में जाना जाने लगा. बहुत जल्द ओसाका में काफी विस्तार हुआ और इसका बहुत तेजी से औद्योगिकीकरण हुआ. ओसाका रिसर्च  और डेवलपमेंट का एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र भी है. मँहगाई की बात की जाए तो ओसाका दुनिया का दसवाँ सबसे मँहगा शहर है.

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More