Russia - Ukraine War: रूस- यूक्रेन युद्ध में कौन सा देश किसके साथ?

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Fri, 25 Feb 2022 01:18 PM IST

Highlights

जानिए इस युद्ध को लेकर किस देश ने क्या बयान दिया है, और इस वक्त कौन सा देश किस देश को अपना समर्थन दे रहा है, यूक्रेन या रूस?

Russia - Ukraine War:24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर अपने सेना और सैन्य बल के साथ नाटो विवाद पर हमला कर दिया है, साथ ही  रूस ने हवाई बमबारियों के साथ सात क्रूज और बलिस्टिक मिसाइल से यूक्रेन पर हमला कर रहा है। इस युद्ध की खबर ने विश्व के अन्य देशों चिंता में डाल दिया है। जानिए इस युद्ध को लेकर किस देश ने क्या बयान दिया है, और इस वक्त कौन सा देश किस देश को अपना समर्थन दे रहा है।

Source: Safalta


Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे

1.इजराइल

 विदेश मंत्री यायेर लपीद ने रूस की निंदा करते हुए यह भी कहा कि इजरायल के रूस और यूक्रेन, दोनों के साथ अच्छे रिश्ते हैं। इजरायल ने यूक्रेन के उपर रूस हमले को अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का उल्लंघन बताया। उन्होंने बताया कि उनके देश के यहूदी दोनों देशों में रहते हैं, और इजराइल के लिए यहूदियों की सुरक्षा अधिक महत्वपूर्ण है।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

2.अमेरिका

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि  "राष्ट्रपति पुतिन ने जानबूझकर युद्ध शुरू किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि दुनिया की प्रार्थना यूक्रेन की जनता के साथ है। इस युद्ध के चलते होने वाली जन हानी और बर्बादी का जिम्मेदार सिर्फ रूस को मना जाएगा। इसके साथ ही बाइडन ने यह भी कहा है कि अमेरिका और सभी साथी देश एक साथ संगठित होकर रूस को इसका जवाब देंगे। 

3.ब्रिटेन

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपन बयान में कहा है कि, "यूक्रेन में हो रही इस भीषण युद्ध घटना से मैं स्तब्ध हूं। इस युद्ध पर आगे क्या करना है, इसके लिए मैंने राष्ट्रपति जेलेन्स्की से बात की है। बिना किसी उकसावे के यूक्रेन पर जबर्दस्ती हमला करके राष्ट्रपति पुतिन ने खूनखराबे और बर्बादी को बढाया है। इस युद्ध से होने वाली जन-धन हानी का जवाब ब्रिटेन और हमारे सहयोगी साथी रूस को डटकर जवाब देंगे"।

4.जर्मनी

यूक्रेन और रूस के इस भीषण युद्ध पर जर्मनी के चांसलर ओलाफ शॉल्त्स ने कहा, "24 फरवरी की यह तारीख यूक्रेन के लिए भीषण और यूरोप के लिए मायूस करने वाली है। हम रूस के इस हरकत के बाद उस पर अंतराष्ट्रीय स्तर पर सख्त प्रतिबंध लगाएंगे, ताकि रूसी समझ सके कि उसे इस हमले की बड़ी कीमत चुकानी होगी। पुतिन ने यह युद्ध शुरू करके बड़ी चूक की है। जर्मनी नाटो की कमिटमेंट के साथ खड़ा है और उसे पूर तरह मानता है।"

5.चीन

विदेश मंत्री वांग यी ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत कि है। इसमें विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन इस बात को अच्छे से समझता है कि यूक्रेन मामले का अपना एक जटिल इतिहास है और यह उन दोनों का आपसी मामला है, इसके साथ ही चीनी रक्षा मंत्री ने लावरोव से यह भी कहा कि चीन सुरक्षा से जुड़ी रूस की जायज चिंताओं को भी समझता है। चीन ने यूक्रेन पर किए गए रूसी हमले को 'आक्रमण' कहे जाने का विरोध किया है। 

यह भी पढ़ें-  जानिए रसिया और यूक्रेन के बीच विवाद का मुख्य कारण क्या है

6.फ्रांस

राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इस युद्ध पर राष्ट्र के नाम उनका एक संदेश टीवी पर भी प्रसारित हुआ। इस बैठक में माक्रों ने कहा, कि"फ्रांस, यूक्रेन के साथ खड़ा है।" फ्रेंच विदेश मंत्री जॉं ईव लु द्रियॉं ने भी कहा कि फ्रांस, हर तरह से यूक्रेन को युद्ध में समर्थन देगा।

7.तुर्की

राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन ने यूक्रेन के उर रूस हमले की निंदा करते हुए टीवी प्रसारित अपने भाषण में  कहा, है कि "हम यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करते हैं, एर्दोआन ने यह भी कहा कि रूस और यूक्रेन, दोनों से तुर्की के करीबी और अच्छे संबंध हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच हो रहे इ युद्ध संघर्ष को देखकर उन्हें बहुत निराशा हो रही है।

8.कनाडा

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो  ने रूस के इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि है कि रूस को इस आक्रामकता के लिए दंड मिलेगी।  ट्रूडो का कहना है कि "यूक्रेन के तरफ से बिना किसी उकसावे के किया गया यह हमला यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है। हम रूस से यह अपील करते हैं कि वह अपनी सेना और प्रॉक्सी फोर्स को यूक्रेन से बाहर कर ले।"

9.भारत

रूस यूक्रेन युद्ध पर अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान नहीं जारी किया है। मगर यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यूएनएससी में भारत का रुख स्पष्ट करते हुए मौजूदा घटनाक्रम पर दुख जताते हुए तनाव को तत्काल खत्म करने की अपील की है। इसके साथ यह भी कहा है कि सभी संबंधित पक्षों की जायज सुरक्षा चिंताओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े:- रूस- यूक्रेन युद्ध में कौन सा देश किसके साथ?

10.ईरान

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियां ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ईरान समस्या सुलझाने के लिए युद्ध का सहारा लेने में यकीन नहीं करता है। ईरान ने नाटो के उकसावे को यूक्रेन संकट की जड़ बताते हुए राजनैतिक और कूटनीतिक समाधान की मांग की है।

11.इटली

प्रधानमंत्री मारियो द्रागी ने कहा कि यूक्रेन के सारे सहयोगी एकजुट हैं। यूक्रेन की संप्रभुता, यूरोपीय सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और साझा मूल्य बनाए रखने के लिए जो भी करना पड़े, वे सब साथ मिलकर करेंगे। पीएम द्रागी ने यूक्रेन पर भावना दर्शाते हुए यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि यूरोपीय संघ रूस पर कड़ी प्रतिबंध लगाए।

12.दक्षिण कोरिया

प्रेसिडेंट मून जे-इन ने कहा कि उनका देश रूस पर लगाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिबंधों का समर्थन करेगा। राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा है कि, "यूक्रेन की आजादी, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता बरकरार रहनी चाहिए। ताकत का इस्तेमाल करके किसी भी देश निर्दोषों को नुकसान पहुंचाने का किसी हाल में समर्थन नहीं किया जा सकता है और इस युद्ध से केवल मासूम लोगों की जाने जा रही है।"

यह भी पढ़े:- जानिए रूसी हमले के बाद वैश्विक शेयर बाजार का क्या हाल है

13.ग्रीस

यूक्रेन और रूसी युद्ध के बाद ग्रीस ने अपनी सेना और एनर्जी स्टाफ की इमरजेंसी मीटिंग रखी है। इसमें प्रधानमंत्री किरयेकोस मित्सोताइकिस ने रूस के यूक्रेन के उपर हमला करने की निंदा की है। ग्रीस के राष्ट्रपति कैटरीना सैकलारापुलू ने भी कहा है कि एक स्वतंत्र देश पर किए गए रूसी हमले की वह घोर निंदा करती हैं।

14.हंगरी

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने कहा कि यूरोपीय संघ और नाटो के साथ मिलकर हंगरी  रूस के इस यूक्रेन के उपर हमले की निंदा करता है। उन्होंने यह भी कहा कि हंगरी के लिए अपने लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। इसीलिए इस सैन्य संघर्ष से बाहर रहते हुए वह यूक्रेन को मानवीय मदद करने के लिए तैयार है।
General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें

यह भी पढ़े:-जानिए दोनों देशों में किसके पास है कितना सैन्य बल और सैन्य उपकरण

 

Related Article

Nepali Student Suicide Row: Students fear returning to KIIT campus; read details here

Read More

NEET MDS 2025 Registration begins at natboard.edu.in; Apply till March 10, Check the eligibility and steps to apply here

Read More

NEET MDS 2025: नीट एमडीएस के लिए आवेदन शुरू, 10 मार्च से पहले कर लें पंजीकरण; 19 अप्रैल को होगी परीक्षा

Read More

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Read More

UPSC further extends last date to apply for civil services prelims exam till Feb 21; read details here

Read More

Jhakhand: CM launches six portals to modernise state's education system

Read More

PPC 2025: आठवें और अंतिम एपिसोड में शामिल रहें यूपीएससी, सीबीएससी के टॉपर्स, रिवीजन के लिए साझा किए टिप्स

Read More

RRB Ministerial, Isolated Recruitment Application Deadline extended; Apply till 21 February now, Read here

Read More

RRB JE CBT 2 Exam Date: आरआरबी जेई सीबीटी-2 की संभावित परीक्षा तिथियां घोषित, 18799 पदों पर होगी भर्ती

Read More