Source: safalta.com
| July Month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW |
| Indian States & Union Territories E book- Download Now |
दुनिया का सबसे छोटा देश
तो अगर आप सोचते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है, तो इसमें थोड़े से सुधार की जरुरत है. क्योंकि दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी नहीं बल्कि उत्तरी सागर में स्थित सीलैंड है. वैसे वेटिकन सिटी हीं वह सबसे छोटा देश है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह मान्यता प्राप्त है जो सीलैंड को नहीं है.आइए जानते हैं दुनिया के इस सबसे छोटे देश के बारे में कुछ ख़ास बातें
कब और कैसे हुआ सीलैंड का निर्माण
सीलैंड, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान साल 1943 में अंग्रेजों द्वारा एंटी-एयरक्राफ्ट डिफेंसिव गन प्लेटफार्म के रूप में बनाया गया था. इसका उपयोग मौनसेल फोर्ट्स (सेना और नौसेना के किले) के रूप में किया जाता था. वैसे द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्त होने के बाद इसे ध्वस्त कर दिया जाना था, लेकिन किसी कारण से इसे नष्ट नहीं किया गया और इसका अस्तित्व बना रह गया, जबकि मौनसेल किलों को 1956 में बंद कर दिया गया था.|
डेमोक्रेसी (लोकतंत्र) और डिक्टेटरशिप (तानाशाही) के बीच का अंतर |
6000 वर्ग में 27 लोगों की जनसंख्या
साल 2011 के आंकड़े के अनुसार सीलैंड की जनसंख्या सिर्फ 27 लोगों की है. विश्व में जहां एक तरफ अमरीका, भारत, रूस, ब्राजील और चीन जैसे बड़े क्षेत्रफल वाले देश हैं वहीं दूसरी तरफ सीलैंड एक देश ऐसा है जिसका क्षेत्रफल मात्र एक टेनिस कोर्ट के बराबर है. सीलैंड का सरफेस एरिया 6000 वर्ग फुट तक फैला हुआ है.सीलैंड का राजकुमार और उनकी मुहर
साल 1967 में सीलैंड पर समुद्री डाकू पैडी रॉय बेट्स का कब्जा था जिन्होंने इसे एक संप्रभु देश घोषित किया था. हालांकि अभी सीलैंड की रियासत एक विवादित माइक्रोनेशन की है परन्तु तब बेट्स के द्वारा सीलैंड में अपनी मुद्राओं और पासपोर्ट के साथ वहाँ का अलग एक संविधान, एक राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान भी बनाया गया था.| सामान्य हिंदी ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| पर्यावरण ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| खेल ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| साइंस ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| अर्थव्यवस्था ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| भारतीय इतिहास ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |