World Dairy Conference 2022 : 12 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रेटर नोएडा उत्तरप्रदेश में आईडीएफ विश्व डेरी सम्मेलन 2022 को लांच करेंगे। इस सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के 1500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। यह कार्यक्रम 12 सितंबर को शुरू होगा और 4 दिन तक चलेगा इस कार्यक्रम का 'थीम' "पोषण और आजीविका के लिए डेयरी" रखा गया है। केंद्रीय मंत्री रूपाला ने कहा है कि प्रधानमंत्री 12 सितंबर को इस शिखर सम्मेलन को लॉन्च करेंगे। जिसमें लगभग 50 देशों से 1500 से अधिक कर्मचारी सम्मेलन में भाग लेंगे। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं FREE GK EBook- Download Now. / GK Capsule Free pdf - Download here
Source: Safalta
48 साल बाद हो रहा है आयोजन
भारत में फिर हो रहा है डेरी सम्मेलन 48 साल बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात के मुख्यमंत्री भी 48 साल बाद भारत में होने वाले इस वैश्विक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पिछली बार यह कार्यक्रम 1974 में अंतरराष्ट्रीय डेरी कांग्रेस की मेजबानी में आयोजित की गई थी। डेरी शिखर सम्मेलन में वैश्विक और भारतीय डेरी इंडस्ट्री के रिसर्चर, किसान और नीति योजनाकार शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि दूध उत्पादन में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। दूध के वैश्विक उत्पादन प्रोडक्शन में देश का हिस्सा 23 परसेंट है। विदेशी प्रतिनिधि अपने अनुभव शेयर करेंगे और डेयरी के क्षेत्र में नए तकनीकों और इनोवेशन के बारे में बात करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष मनीष शाह ने बताया है कि कार्यक्रम में 300 विदेशी प्रतिनिधि और 1200 से अधीक भारतीय प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके साथ ही 700- 800 किसान भी इस सम्मेलन में शरीक होंगे। देश में लगभग 8 करोड़ से ज्यादा डेयरी किशान है। देश में दूध का एनुअल प्रोडक्शन, एनुअल डोमेस्टिक प्रोडक्ट ADP 22 करोड़ होने का अनुमान बताया जा रहा है। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
पर्सनल ड्रोन के उड़ान पर लगाई रोक
ग्रेटर नोएडा और नोएडा में 15 सितंबर तक उड़ाने पर रोक लगाई गई है। 12 सितंबर को शुरू हो रहे वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 को ध्यान में रखते हुए गौतम बुध नगर जिले के पुलिस ने ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 15 सितंबर तक पर्सनल ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई है। राज्य पुलिस ने इस प्रतिबंध को भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 को लागू करते हुए लगाया है। जो कोई भी इस आदेश का उल्लंघन करेगा उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही होगी।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
|
DOWNLOAD NOW
Download Now डाउनलोड नाउ |
||
Monthly Current Affairs April 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs March 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs February 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs January 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs December 2021 | डाउनलोड नाउ |