BSF Recruitment 2021: ग्रुप सी के पदों पर भर्ती होने का शानदार मौका, यहां जानिए पूरी जानकारी

Safalta Expert Published by: Blog Safalta Updated Mon, 06 Dec 2021 05:16 PM IST

Highlights

सार 
सीमा सुरक्षा बल में ग्रुप सी विभिन पदों पर भर्ती होने का सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से 29 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन मोड़ में आवेदन कर सकते है। 

Source: Safalta

विस्तार 
सीमा सुरक्षा बल में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है।  बीएसएफ ने विभिन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है।
इस भर्ती अभियान के जरिये सीमा सुरक्षा बल में ग्रुप सी के कांस्टेबल (सीवरमैन), कांस्टेबल (जनरेटर ऑपरेटर), कांस्टेबल (जनरेटर मैकेनिक), कांस्टेबल (लाइनमैन) , एएसआई और हेड कांस्टेबल के पदों पर नियक्ति की जाएगी। आपको बता दें आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती होना चाहते है, वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन मोड़ में आवेदन कर सकते है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2021 रात 11:59 बजे तक है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे करंट अफेयर्स को सब्सक्राइब करे FREE Current Affairs Ebook- Download Now
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करें General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें


सीमा सुरक्षा बल भर्ती 2021 : महत्पूर्ण तिथि 
आवेदन करने के प्रारंभिक तिथि - 15 नवंबर 2021 
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 29 दिसंबर 2021 

सीमा सुरक्षा बल भर्ती 2021 : पदों का विवरण 
कांस्टेबल (सीवरमैन) - 2 पद 
कांस्टेबल (जनरेटर ऑपरेटर) - 24 पद 
कांस्टेबल (जनरेटर मैकेनिक) - 28 पद 
कांस्टेबल (लाइनमैन) - 11 पद 
एएसआई - 1 पद 
हेड कांस्टेबल - 6 
कुल पदों की संख्या 72 है। 

सीमा सुरक्षा बल भर्ती 2021 : आयु सीमा 
जारी अधिसूचना के अनुसार कांस्टेबल सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। जबकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु से संबंधित अन्य बात नोटिफिकेशन में देखें। 

सीमा सुरक्षा बल भर्ती 2021 : शैक्षणिक एवं शारीरिक योग्यता 
इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से हाई स्कूल और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफ़िकेट होना चाहिए। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक के पद पर भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 167.5 सेमी और कांस्टेबल पद के लिए 165 सेमी होनी चाहिए, जबकि इन पदों के लिए महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 157 सेमी होनी चाहिए।
 
छत्तीसगढ़ सीजीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2021 HARSAC Recruitment 2021
Sainik School Recruitment 2021 MPTET Recruitment 2021

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें

प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही इच्छुक उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।