| July Month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW | Books for Delhi Head Constable Recruitment |
दिल्ली पुलिस वायरलेस ऑपरेटर भर्ती, महत्वपूर्ण तिथियां
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 8 जुलाई 2022 |
| आवेदन करने का अंतिम दिन | 29 जुलाई 2022 |
| आवेदन शुल्क जमा करने का अंतिम दिन | 29 जुलाई 2022 |
| ऑनलाइन लिखित परीक्षा | अक्टूबर 2022 |
दिल्ली पुलिस वायरलेस ऑपरेटर एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन काम करती है जिस वजह से दिल्ली पुलिस के किसी भी पद पर होने वाली भर्ती का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा करवाया जाता है क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग सेंट्रल एजेंसी है। दिल्ली पुलिस वॉयरलैस ऑपरेटर के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए भी नियम कर्मचारी चयन आयोग ही तय करता है और परीक्षा का आयोजन भी करवाता है। दिल्ली पुलिस वायरलेस ऑपरेटर के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया विस्तार से आप नीचे देख सकते हैं।Delhi Police Head Constable Eligibility Criteria 2022: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती पात्रता मानदंड जानें यहां
शैक्षणिक योग्यता-
दिल्ली पुलिस असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर के पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यार्थी का भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास होना जरूरी है तभी वह इस भर्ती के लिए अपना आवेदन कर पाएगा।
आयु सीमा
- दिल्ली पुलिस असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर के पद पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी वह इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
- सामान्य वर्ग के अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को आयोग में अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार प्रदान की है।
- ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को दिल्ली पुलिस असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है।
दिल्ली पुलिस वायरलेस ऑपरेटर कुल पदों की जानकारी
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल वायरलेस ऑपरेटर के कुल 857 पदों को भरा जाएगा जिसमें से 573 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए होंगे तो वही महिला अभ्यर्थियों के लिए 284।
कैसे करना है आवेदन
- आधिकारिक अधिसूचना से पात्रता की जांच करें
- नीचे दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें या वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाएं
- आवेदन पत्र भरें
- शुल्क भुगतान करें
- आवेदन पत्र प्रिंट करें
| Attempt Free Daily General Awareness Quiz - Click here |
| Attempt Free Daily Quantitative Aptitude Quiz - Click here |
| Attempt Free Daily Reasoning Quiz - Click here |
| Attempt Free Daily General English Quiz - Click here |
| Attempt Free Daily Current Affair Quiz - Click here |
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें
प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं।