क्रिकेट एक बल्ले और गेंद का खेल है जिसकी शरुआत इंग्लैंड में हुई थी। भारत में क्रिकेट 1721 में, अंग्रेज नाविकों द्वारा बड़ौदा के पास कैम्बे में क्रिकेट खेले जाने की खबर है और यह भारत में क्रिकेट खेलने का सबसे प्रारंभिक समय है. भारत में, और उसके बाद पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में क्रिकेट की शुरुआत और स्थापना ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से हुई. पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 1844 के बाद खेला गया था यद्यपि आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट 1877 से प्रारम्भ हुआ. उस समय यह खेल मूल रूप से इंग्लैंड में खेला जाता था
टेस्ट क्रिकेट - क्रिकेट के कई प्रारूप हैं, इसका उच्चतम स्तर टेस्ट क्रिकेट है, जिसमें वर्तमान प्रमुख राष्ट्रीय टीमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैण्ड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैण्ड, पाकिस्तान, ज़िम्बाब्वे , बांग्लादेश अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैण्ड हैं। क्रिकेट की शुरुआत टेस्ट क्रिकेट से हुई है. Test Cricket, क्रिकेट खेलना का सबसे लम्बा प्रारुप होता है. यह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 5 दिनों तक खेला जाता है. पहला मान्यता प्राप्त टेस्ट मैच 15-19 मार्च 1877 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला गया था. यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने 45 रनों से अपने नाम कर लिया था. 1977 को Test Cricket के 100 साल पूरे होने पर, फिर से इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया. और दिलचस्प बात यह है कि, इस बार भी जीत हार का अन्तर मात्र 45 रन ही था, और इस बार भी यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने ही अपने नाम किया। खेल ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें
टेस्ट क्रिकेट में टॉप10 सबसे तेज़ शतक कि सूची Fastest Hundred in Test Match
नाम गेंद वर्ष बनाम1. ब्रेंडन मैकुलम 54 गेंद 2016 ऑस्ट्रेलिया
2. सर विव रिचर्ड्स 56 गेंद 1986 इंगलैंड
3. मिस्बाह उल हक 56 गेंद 2014 ऑस्ट्रेलिया
4. एडम गिलक्रिस्ट 57 गेंद 2006 इंगलैंड
5. जैक ग्रेगरी 67 गेंद 1921 दक्षिण अफ्रीका
6. शिव नारायण चंद्रपॉल 69 गेंद 2003 ऑस्ट्रेलिया
7. डेविड वॉर्नर 69 गेंद 2012 भारत
8. क्रिस गेल 70 गेंद 2009 ऑस्ट्रेलिया
9. रॉय फ्रेडरिक्स 71 गेंद 1975 ऑस्ट्रेलिया
10. कॉलिन डी ग्रैंडहोम 71 गेंद 2017 वेस्ट इंडीज
| Highest Team Score in Test Cricket | Most Double Hundreds in ODI | Most Triple Hundreds in Test Cricket |
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें
प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही इच्छुक उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।