ग्रुप-डी रेलवे भर्ती अपडेट: परीक्षा तिथियां घोषित न होने से उम्मीदवार परेशान, इस दिन घोषित हो सकता है एग्जाम शेड्यूल

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Sat, 13 Nov 2021 05:21 PM IST

Highlights

सार-
 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

Source: Safalta.com

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आरआरबी ग्रुप-डी के 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जानी हैं। लेकिन भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड को लेकर अभी तक कोई नहीं अपडेट जारी नहीं किया गया है।
इस वजह से कैंडिडेट्स परेशान चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, एग्जाम डेट्स का ऐलान नवंबर, 2021 के आखिरी सप्ताह तक किया जा सकता है। बता दें कि देश में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते आरआरबी ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE RRB Courses & E-Books Download Now की सहायता ले सकते हैं।
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करें General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें

फरवरी-मार्च 2022 में हो सकती है परीक्षा:
 
इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो आरआरबी ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम फरवरी - मार्च, 2022 में आयोजित किया जा सकता है।
 
जल्द जारी की जा सकती हैं तारीखें:
 
सूत्रों की मानें तो परीक्षा की तारीखों का ऐलान नवंबर, 2021 के आखिरी सप्ताह तक किया जा सकता है। वहीं एग्जाम डेट्स जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट से शेड्यूल डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि किस दिन पर किस फेज की परीक्षा होगी, इसकी डिटेल्स आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी।

Attempt Free Mock Tests- Click Here
 
चयन प्रक्रिया:
 
बता दें कि RRB Group D के पदों पर भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन CBT Exam, Physical Test और Documents Verification के बाद किया जाएगा। इसके अलावा अधिक जानकारी अभ्यर्थी पूर्व में जारी Notification में चेक कर सकते हैं।
 
RRB Group D परीक्षा पैटर्न:
 
आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
 
कहां से कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड?
 
जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
 
RRB JE Exam Pattern 2021 RRB/RRC Group D परीक्षा का क्या है पैटर्न
RRB NTPC Salary RRB Group D रेलवे देगा निशुल्क यात्रा पास

किन विषयों से होंगे सवाल?
RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।
 
किन पदों पर होगा चयन?
 
आरआरबी ग्रुप-डी की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती आयोजित होती है।
 
कितने हैं रिक्त पद?
 
आरआरबी ग्रुप-डी अधिसूचना 2019 में जारी किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 1,03,769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।
 
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें

अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही इच्छुक उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।