UP TGT, PGT Recruitment 2022: यूपी टीजीटी और पीजीटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, यहां देखे नई तारीख

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Mon, 04 Jul 2022 12:33 PM IST

Source: Safalta

यूपी में सरकारी शिक्षक के 4000+ हजार के करीब पदों को भरने के लिए यूपी टीजीटी और पीजीटी परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद सेवा चयन आयोग ने 3 जुलाई को नोटिस जारी करके जानकारी दी है कि टीजीटी और पीजीटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 10 जुलाई तक बढ़ा दी गई है, पहले अंतिम तिथि 3 जुलाई तक थी। उत्तर प्रदेश में इस साल पीजीटी के 624 और टीजीटी के 3539 पदों को भरने के लिए इस भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। आयोग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की तिथि को भी बढ़ाकर 13 जुलाई कर दिया है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है और आज ही आपको इस भर्ती के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहिए। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं  FREE GK EBook- Download Now. 
Half Yearly Current Affair 2022 (Hindi) DOWNLOAD NOW
GK Capsule Free pdf - Download here
UP TGT Eligibility Criteria 2022
 

कैसे करना है यूपी टीजीटी और पीजीटी परीक्षा में आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट upsessb.pariksha.nic.in पर जाएं
  2. होमपेज पर, “टीजीटी-परीक्षा 2022 और पीजीटी-परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।
  3. पद का चयन करें और पंजीकरण के साथ आगे बढ़ें
  4. फॉर्म भरें और सबमिट करें
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें

यूपी टीजीटी और पीजीटी परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री इबुक

UP PGT Sanskrit E-Book Set 2022 UP PGT Home Science E-Book Set 2022
UP TGT Biology E-Book Set UP TGT Hindi E-Book Set
UP PGT Hindi E-Book Set 2022 UP TGT Social Science E-Book Set
UP PGT Biology E-Book Set 2022 UP TGT Mathematics E-Book Set
UP PGT History E-Book Set 2022 UP TGT Science E-Book Set

यूपी टीजीटी, पीजीटी परीक्षा कब होगी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद सेवा चयन आयोग ने यूपी टीजीटी और पीजीटी भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की जानकारी नहीं दी है। मगर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 4000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सितंबर महीने के पहले सप्ताह में आयोजित करवाई जा सकती है और इसके बारे में अधिक जानकारी आयोग आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद दे सकता है। अगर आपने भी टीजीटी और पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन किया है तो अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहे क्योंकि परीक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही साझा करेगा। 

UP TGT PGT Syllabus in Hindi
 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें

प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं।

सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर अनलिमिटेड फ्री मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।