Current Affairs 3 December 2021:पाकिस्तान बना जी-77 समूह का नया अध्यक्ष

Safalta Experts Published by: Blog Safalta Updated Fri, 10 Dec 2021 03:06 PM IST

Source: सोशल मीडिया

30 नवंबर 2021 को जी-77 की आयोजित बैठक में पाकिस्तान को वर्ष 2022 के लिए जी-77 समूह का नया अध्यक्ष चुना गया है। जी-77 और चीन की 45 वीं मंत्रीस्तरीय बैठक 21 नवंबर-30 नवंबर 2021 को वर्चुअल तरीके से हुई थी।
पाकिस्तान को यह जिम्मेदारी कर्ज पुनर्संरचना, रियायती वित्त, पर्यावरण के लिए धन की व्यवस्था, अवैध तरीकों से धन प्रवाह को रोकने जैसे आश्वासनों के आधार पर दी गई है। बैठक में पाकिस्तान ने विकसित देशों द्वारा पर्यावरण सुधार के लिए विकासशील देशों को 100 अरब डॉलर की मदद देने , विकासशील देशों से अवैध तरीके से धन प्रवाह को रोकने, सुसंगत अंतर्राष्ट्रीय कर व्यवस्था, समान और खुली व्यापार प्रणाली के विकास के लिए काम करने का आश्वासन दिया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस बैठक में समूह के सभी 134 सदस्यों ने पाकिस्तान के पक्ष में अपना मत दिया।

महत्वपूर्ण तथ्य
  • जी-77 समूह संयुक्त राष्ट्र में विकासशील देशों का सबसे बड़ा अंतर सरकारी गठबंधन है।
  • यह समूह या गठबंधन अपने सदस्य राष्ट्रों के सामूहिक आर्थिक हितों को बढ़ावा देने और संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त बातचीत क्षमता बनाने के उद्देश्य से गठित किया गया है।
  • वर्तमान में इस समूह में कुल 134 राष्ट्र सदस्य हैं।
  • इसकी स्थापना 15 जून 1964 को हुई थी।
  • इस समूह का मुख्यालय संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
  • वर्ष 2021 के लिए इस समूह का अध्यक्ष गिनी है।
  • वर्ष 2022 के लिए पाकिस्तान को इसका अध्यक्ष चुना गया है।