Current Affairs 29 November 2021:कमिंस बने ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान

Safalta Experts Published by: Blog Safalta Updated Mon, 29 Nov 2021 12:59 PM IST

Source: सोशल मीडिया

To Read Free Safalta E-Books, CLICK HERE


इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज से पहले तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त किया गया है। पैट कमिंस ऑस्ट्रेलियाई  टेस्ट टीम की पूर्णकालिक कप्तानी करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के 47 वें कप्तान  होंगे। उप कप्तान पैट कमिंस अब कप्तान टिम पेन की जगह लेंगे जिन्होंने एक महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने का 4 साल पुराना मामला सामने आने के बाद कुछ समय पहले कप्तानी छोड़ दी थी। टेस्ट स्तर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करने वाले आखिरी तेज गेंदबाज रे लिंडवाल थे जिन्होंने 1956 में एक टेस्ट मैच में कार्यवाहक कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को उप कप्तान नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच 8 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक कुल 34  टेस्ट मैच खेले हैं और उन्होंने कुल 164 विकेट लिए हैं। वनडे में उन्होंने 111 विकेट जबकि टी 20 में 42 विकेट लिए हैं। 

महत्वपूर्ण तथ्य
  • ऑस्ट्रेलिया को आधिकारिक तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल भी कहा जाता है।
  • यह दक्षिणी गोलार्ध के महाद्वीप के अंतर्गत एक देश है।
  • ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है।
  • यह दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी है।
  • ऑस्ट्रेलिया दुनिया की एकमात्र ऐसी जगह है जिसे  एक साथ एक देश, एक महाद्वीप और एक द्वीप माना जाता है।
  • यहां की राजधानी कैनबरा है।
  • सिडनी ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर है।
  • यहां के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन है।
  • यहां की राजकीय मुद्रा ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है।
  • यहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।
  • क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय खेल है।
  • यहां का राष्ट्रीय पशु कंगारू है।