RPSC School Lecturer PGT Recruitment 2022: राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के पदों पर निकली भर्ती, जाने कैसे करना है आवेदन

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Thu, 12 May 2022 12:00 AM IST

Source: Safalta

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। राजस्थान में स्कूल लेक्चरर पद पर नौकरी करने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 मई से इन पदों पर भर्ती के लिए अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर कर पाएंगे। यह भर्ती 102 पदों को भरने के लिए आयोजित करवाई जा रही है सभी इच्छुक ओर योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन करने से पहले पात्रता मापदंड जरूर देखना चाहिए वरना तो योग्यता पुराना करने पर उनका आवेदन पत्र रद्द कर दिया जाएगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं  FREE GK EBook- Download Now.
May Month Current Affairs Magazine DOWNLOAD NOW 

Quicker Tricky Mathematics (हिंदी संस्करण)-Download Free E-Book    

 

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए आप 16 मई से आवेदन कर सकते हैं और आयोग ने इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2022 निर्धारित की है। आयोग ने अभी रिटन टेस्ट के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है लेकिन इस भर्ती के लिए रिटन टेस्ट जुलाई माह के अंत तक करवाए जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन

  • स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए मैं सभी अभ्यार्थी आवेदन करने के पात्र हैं जिन्होंने भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन मिनिमम 48% अंक के साथ किया होगा। 
  • इसके अलावा छात्र के पास B.Ed डिग्री होना भी जरूरी है।
  • आवेदन करने वाले अभ्यार्थी की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए यदि आप इस आयु सीमा के बाहर है तो आप अपना आवेदन नहीं कर सकते।
  • आवेदन करने के समय सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को साडे ₹350 आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में राजस्थान सरकार के नियमों अनुसार छूट दी गई है इन वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के समय केवल 150 रुपए जमा करने होंगे।


राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क पुस्तक डाउनलोड करें
 
Rajasthan Geography Free E-Book- Download Now
Rajasthan Soils Free E-Book- Download Now
Rajasthan Climate Free E-Book- Download Now

Rajasthan History Free E-Book (Hindi)- Download Now
Rajasthan Geography Free E-Book (Hindi)- Download Now
Rajasthan Dance Free E-Book (Hindi)- Download Now

कैसे करेंगे अपना आवेदन

  • आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। rpsc.rajasthan.gov.in।
  • 'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें।
  • ओटीआर के जरिए अपना नाम रजिस्टर करें।
  • आवश्यक फोटो और हस्ताक्षर के साथ आवेदन पत्र भरें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें
अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर अनलिमिटेड फ्री मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।