RRB GROUP D PRACTICE SET: रेलवे ग्रुप डी प्रैक्टिस सेट, यहां देखें

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Sun, 23 Jan 2022 10:11 PM IST

Source: Safalta

RRB GROUP D PRACTICE SET: रेलवे भर्ती बोर्ड फरवरी 23 तारीख से RRB GROUP D भर्ती EXAM का आयोजन करने जा रहा है। RRB GROUP D भर्ती के लिए रेलवे बोर्ड ने 2019 में अधिसूचना जारी करी थी, अधिसूचना के मुताबिक एक लाख से अधिक पदों पर RRB GROUP D भर्ती परीक्षा के तहत भर्ती की जाएगी, लेकिन महामारी और अन्य कारणों की वजह से परीक्षा अभी तक आयोजित नहीं की जा सकी है। RRB GROUP D EXAM 3 साल के बाद आयोजित करवाई जा रही है और इस परीक्षा के लिए एक करोड़ के करीब अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, ऐसे में परीक्षा में कंपटीशन लेवल बहुत हाई होने वाला है। अगर आप भी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो नीचे दिए गए प्रश्न आपकी परीक्षा की तैयारी में बहुत मदद कर सकते हैं और  साथ ही बेहतर एवं पक्की तैयारी करने के लिए आप सफलता के RRB GROUP-D Online Live Classes की सहायता ले सकते हैं।  

 

1. ऊँचाई की जगहों पर पानी 100 सेण्टीग्रेड के नीचे के तापमान पर क्यों उबलता है ?

  • क्योंकि वायुमण्डलीय दबाब कम हो जाता है। अतः उबलने का बिन्दु नीचे आ जाता है।
  • क्योंकि गुरुत्वाकर्षण कम होता है।
  • पर्वतों पर भारी हवाओं के कारण
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर : 1

2. बिस्फेनॉल A (BPA) क्या है?

  • कैंसर की पहचान करने वाला एक चिकित्सकीय परीक्षण
  • एथलीटों द्वारा निष्पादन सुधार के लिए जाने वाले ड्रग को जाँचने के लिए एक परीक्षण
  • खाद्य संवेष्टज सामग्री के विकास के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला रसायन
  • मिश्रधातु इस्पात का एक विशेष प्रकार

उत्तर : 3

3. संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2011 को किस विज्ञान हेतु नामोदृिष्ट किया है?

  • अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान वर्ष
  • अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष
  • अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष
  • अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी वर्ष

उत्तर : 1

RRB Group D Previous Year Papers Hindi

4. निम्न प्रकार के कांचों में कौन-सा एक पराबैंगनी किरणों को विच्छेदन कर सकता है?

  • साइरेक्स कांच
  • पाइरेक्स कांच
  • क्रिक्स कांच
  • क्रुक्स कांच

उत्तर : 4

5. साबुन, ग्रीस को हटाता है

  • स्कंदन द्वारा
  • अधिशोषण द्वारा
  • पायसीकरण द्वारा
  • परासरण द्वारा

उत्तर : 3

6. शीघ्रोत्पादी रिएक्टर है बिजली पैदा करने वाला एक नाभिकीय रिएक्टर, जो बिजली उत्पन्न करता है

  • विखंडन प्रक्रिया के द्वारा
  • सौर सेलों की सहायता से
  • इसके द्वारा इस्तेमाल की गई फिनाईल सामग्रियों को जलाने और उन्हें पुनः उत्पन्न करने के द्वारा
  • कठोर जल का शोधक रूप में उपयोग करके

उत्तर : 1

RRB GROUP D Exam Previous Year Questions Set 26

7. कोलेस्ट्रॉल है?

  • पर्णहरित के प्रकार
  • क्लोरोफार्म का एक यौगिक
  • जन्तु वसा में उपस्थित वसीय अल्कोहल
  • क्रोमियम लवण

उत्तर : 3

8. मिनीमाता व्याधि निम्न धातु की हानिकारक मात्रा के कारण होती है-

  • बोरोन
  • निकल
  • आर्सेनिक
  • पारा

उत्तर : 4

9. एक व्यक्ति, जो फेनिलकीटोन्यूरिया रोग से प्रभावित है

  • वृल्क का फेल होना
  • यकृत का फेल होना
  • मानसिक जड़ता
  • नंपुसकता

उत्तर : 3

RRB NTPC Result, यहां देखे कट ऑफ

10. टायफाइड तथा कॉलरा विशिष्ट उदाहरण है

  • संक्रामक रोगों के
  • वायु-जन्य रोगों के
  • जल-जन्य रोगों के
  • कोई नहीं

उत्तर : 3

11. मैनोमीटर के द्वारा किसकी माप की जाती है?

  • वायुदाब
  • गैसों का दाब
  • द्रवों का घनत्व
  • सतह पर तेल का दबाव

उत्तर : 2
 

12. वाशिंग मशीन का कार्य सिद्धान्त है

  • अपकेंद्रण
  • अपोहन
  • उत्क्रम परासरण
  • विसरण

उत्तर : 1