दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के 835 पदों को भरने के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने 17 मई 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया था। सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने का 16 जून तक का समय दिया है।
अगर आप भी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम तिथि से पहले जाकर अपना आवेदन पत्र पूरा करें। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन सितंबर महीने में करवाया जाएगा।
चलिए जानते हैं दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने क्या चयन प्रक्रिया निर्धारित की है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं
FREE GK EBook- Download Now. /
GK Capsule Free pdf - Download here
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल चयन प्रक्रिया
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सभी प्रकार के नियम कर्मचारी चयन आयोग द्वारा तय किए जाते हैं। दिल्ली एक यूनियन टेरिटरी है जिस वजह से दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है जिस वजह से केंद्रीय एजेंसी एसएससी दिल्ली पुलिस के विभिन्न पदों पर भर्ती करवाता है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आयोग ने अपने नोटिफिकेशन में चयन प्रक्रिया को लेकर संक्षेप में जानकारी दी है।
- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होती है, इस भर्ती के लिए 100 अंक की लिखित परीक्षा होगी।
- लिखित परीक्षा पास होने वाले अभ्यर्थियों को एसएससी द्वारा कट ऑफ के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है, आयोग लिखित परीक्षा के रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी करेगा।
- रिटन टेस्ट में शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आयोग बुलाता है जहां पर छात्र को कड़ी दक्षता परीक्षा से गुजरना होता है तभी उसको आगे के राउंड के लिए भेजा जाएगा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को तीसरे राउंड में मेडिकल टेस्ट से गुजरना पड़ेगा।
- अगर मेडिकल टेस्ट के दौरान छात्र को किसी भी प्रकार की जानलेवा बीमारी या लाइलाज बीमारी होती है तो उसको भर्ती से बाहर कर दिया जाता है।
- अंत में चौथे राउंड के लिए छात्र को तभी बुलाया जाएगा जब छात्र तीनों राउंड को क्लियर करेगा, अंतिम राउंड में छात्र को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होता है।
| Attempt Free Daily General Awareness Quiz - Click here |
| Attempt Free Daily Quantitative Aptitude Quiz - Click here |
| Attempt Free Daily Reasoning Quiz - Click here |
| Attempt Free Daily General English Quiz - Click here |
| Attempt Free Daily Current Affair Quiz - Click here |
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें
प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं।
सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।
इसके साथ ही उम्मीदवार
सफलता ऐप से जुड़कर अनलिमिटेड
फ्री मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।