SSC GD परीक्षा तिथि 2021
इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 17 जुलाई 2021 को शुरू किया गया था और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2021 निर्धारित की गई थी। संगठन द्वारा सामान्य ड्यूटी के पद के लिए कुल 25271 रिक्तियां जारी की गई हैं। इस पद पर केवल उन्हीं उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी जो इस पद के लिए पात्र हैं। कांस्टेबल पुरुष और महिला पद के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | कर्मचारी चयन आयोग [SSC] |
पोस्ट का नाम | सामान्य ड्यूटी [जीडी] कांस्टेबल |
कुल रिक्ति | 25271 |
नौकरी करने का स्थान | पूरे भारत में |
आवेदन तिथि | 17 जुलाई - 31 अगस्त 2021 |
परीक्षा की तारीख | 16 नवंबर- 15 दिसंबर 2021 |
वेबसाइट | www.ssc.nic.in |
फ्री मॉक टेस्ट का प्रयास करें- Click Here
परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करें | General Knowledge Ebook Free PDF:डाउनलोड करें |
प्रश्न1ः विद्यार्थियों की एक पंक्ति में, मोहन बायें छोर से 9वें स्थान पर है और पूजा दायें छोर से 10वें स्थान पर है। नेहा उनके ठीक बीच में बैठी है। पंक्ति की न्यूनतम स्ट्रेंथ ज्ञात कीजिए?
उत्तरः 10
प्रश्न2ः उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है जैसे दूसरा पद पहले पद से संबंधित है।
टेलीफोन : संचार :: रेडियो :___
उत्तरः प्रसारण
प्रश्न3ः राहुल दक्षिण की ओर 6 किमी चलता है और फिर वह दाएं मुड़ता है और 5 किमी चलता है। फिर से वह बाएं मुड़ता है और 7 किमी चलता है। वह अपने आरंभिक बिंदु से किस दिशा में और कितनी दूर है?
उत्तरः दक्षिण-पश्चिम, 13.93 किमी
प्रश्न4ः रूपेश एक बिंदु से पश्चिम की ओर 3 किमी की यात्रा करता है और फिर वह बाएं मुड़ता है और 13 किमी की यात्रा करता है। फिर वह 45° दक्षिणावर्त दिशा में मुड़ता है और सीधे 14 किमी की यात्रा करता है। वह फिर से बायें मुड़ता है और 4 किमी चलता है। अब उसका मुख किस दिशा में है?
उत्तरः दक्षिण-पूर्व
प्रश्न5ः _____ भारतीय अर्थव्यवस्था का प्राथमिक क्षेत्र है।
उत्तरः कृषि
प्रश्न6ः _____ भारत में एक प्रमुख लौह अयस्क बेल्ट है।
उत्तरः ओडिशा-झारखंड बेल्ट
प्रश्न7ः पिएत्रा ड्यूरा, वास्तुकला की जड़ाई तकनीक निम्नलिखित में से किस स्मारक में पाई जाती है?
उत्तरः ताज महल
प्रश्न8ः ________ भारत का सबसे छोटा राज्य है।
उत्तरः गोवा
प्रश्न9ः 1920 का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निम्नलिखित में से किस स्थान पर हुआ था?
उत्तरः नागपुर
प्रश्न10ः श्रीलंका में गृहयुद्ध कब समाप्त हुआ?
उत्तरः 2009