SSC GD Exam 2021: कब जारी होगा जीडी परीक्षा का रिजल्ट, क्या रहेगा महिला और पुरुष अभ्यार्थी के लिए कटऑफ

Safalta Experts Published by: Nikesh Kumar Updated Mon, 27 Dec 2021 05:06 PM IST

Source: Safalta

एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक आयोजित देशभर में आयोजित करवाई गई है, अब छात्र बेसब्री से परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने 24 दिसंबर 2021 को जीडी परीक्षा की उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे इसे 24 दिसंबर, 2021 (शाम 06:00 बजे) से 31 दिसंबर, 2021 (शाम 6 बजे) तक 100/- रुपये प्रति प्रश्न पर चुनौती के लिए भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे करंट अफेयर्स को सब्सक्राइब करे FREE Current Affairs- Download Now.
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें
 

कब जारी होगा जीडी परीक्षा का रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है, लेकिन अभी तक कर्मचारी चयन आयोग ने रिजल्ट की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। उत्तर कुंजी जारी करने के बाद आयोग ने 31 दिसंबर तक का समय छात्रों को दिया है आपत्ति दर्ज करने के लिए, यह प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी एसएससी जीडी रिजल्ट 2021 जारी की जाने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़े

लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद देना होगा फिजिकल टेस्ट, जाने यह डिटेल

क्या रहेगा इस बार जीडी परीक्षा में कट ऑफ

कर्मचारी चयन आयोग ने अभी तक कोई कटऑफ अंक जारी नहीं करें है, ऐसे में हमने इस बार की परीक्षा के कठिनई स्तर, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या और पिछली बार की कटऑफ अंकों के अनुसार आपके लिए अपेक्षित कट ऑफ लिस्ट क्या हो सकती है उसकी सूची नीचे दी है:-

श्रेणी                      100 में से कट ऑफ अंक (पुरुष)                     100 में से कट ऑफ अंक (महिला)
सामान्य                               89+                                                                77+
एससी                                 84+                                                                70+
एसटी                                  81+                                                               74+
ओबीसी                              88+                                                                77+

 

 क्या आप जानते हैं महिलाओं के लिए क्या रहेगा जीडी परीक्षा में कट ऑफ?

एसएससी जीडी उत्तर कुंजी 2021 की डाउनलोड कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर जाएं या नीचे दिए गए एसएससी जीडी उत्तर कुंजी सीधे डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  •  "सामान्य ड्यूटी कांस्टेबल- 2021 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की टेंटेटिव उत्तर कुंजी अपलोड करना" पर क्लिक करें।
  • अब "उम्मीदवार की प्रतिक्रिया पत्रक के लिए लिंक, संभावित उत्तर कुंजी और प्रतिनिधित्व जमा करने के लिए लिंक" पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल दर्ज करें और फिर लॉगिन बटन पर क्लिक करें
  • अब एसएससी जीडी उत्तर कुंजी 2021 डाउनलोड करें
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक- CLICK HERE