Current Affairs 3 December 2021:विवेक जौहरी बने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष

Safalta Experts Published by: Blog Safalta Updated Fri, 10 Dec 2021 03:07 PM IST

Source: safalta

1 दिसंबर 2021 को वरिष्ठ अधिकारी विवेक जौहरी को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) का अध्यक्ष बनाया गया है। 1985 बैच के भारतीय राजस्व सेवा(सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर) के अधिकारी जौहरी सीबीआईसी के सदस्य रहे हैं।
जौहरी ने सीबीआइसी के पूर्व अध्यक्ष एम. अजीत कुमार का स्थान लिया है जिनका कार्यकाल पिछले 30 नवंबर को पूरा हो गया था।

महत्वपूर्ण तथ्य
  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड भारत में जीएसटी, सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क,  सेवा कर एवं नारकोटिक्स के प्रशासन के लिए एक नोडल एजेंसी है।
  • यह बोर्ड भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत का एक एजेंसी है।
  • सीमा शुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग की स्थापना वर्ष 1855 भारत में ब्रिटिश गवर्नर जनरल द्वारा सीमा शुल्क कानूनों को लागू करने और आयात शुल्क या भूमि राजस्व एकत्र करने के लिए की गई थी।
  • सीबीआइसी भारत के सबसे पुराने विभागों में से एक है ।
  • सीबीआइसी का गठन 26 जनवरी 1944 को किया गया था।
  • इसका मुख्यालय भारत सरकार के वित्त मंत्रालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • वर्तमान में इस एजेंसी के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक जौहरी हैं।