
Source: safalta
पाकिस्तान का पूर्वी भाग अलग होकर बांग्लादेश के रूप में एक नए राष्ट्र का उदय हुआ था। भारत बांग्लादेश को मान्यता देने की 50 वीं वर्षगांठ मना रहा है इसी वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 से 17 दिसंबर तक ढाका की राजकीय यात्रा पर जाएंगे और वहां के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति की बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी होगी। ध्यातव्य है कि कोरोना काल में राष्ट्रपति का यह पहला विदेश दौरा होगा। भारत-बांग्लादेश के मध्य रक्षा, सुरक्षा, ढांचागत विकास, संचार, बिजली, पेट्रोलियम जैसे तमाम क्षेत्रों में संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।महत्वपूर्ण तथ्य
- बांग्लादेश भारत के पूर्व में स्थित दक्षिण एशिया का एक महत्वपूर्ण देश है।
- 1971 से पहले यह पाकिस्तान का हिस्सा था।
- बांग्लादेश की राजधानी ढाका है।
- यहां की राजभाषा बंगाली है।
- यहां की राजकीय मुद्रा टका है।
- यहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना है।
- यहां के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद है।
- बांग्लादेश आबादी के हिसाब से विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है।