To Read Safalta Current Affairs Magazine (December-2021) in English, CLICK HERE
पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो क्लब और अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में 800 से ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं।
वर्तमान में उन्होंने कुल
801 गोल किए हैं।
रोनाल्डो के 3 दिसंबर 2021 को दो गोल की मदद से
मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमीयर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्सेनल पर 3-2 की रोमांचक जीत हासिल की।
इन गोलों के साथ ही रोनाल्डो 800 गोल का आंकड़ा भी पार कर गए ।
उल्लेखनीय है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल (115 गोल) करने वाले खिलाड़ी भी हैं।
वर्तमान खिलाड़ियों में रोनाल्डो से पीछे 80 गोल के साथ सुनील छेत्री और लियोनेल मेसी हैं।
रोनाल्डो 184 मैचों के साथ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले यूरोपीय की खिलाड़ी हैं।
वर्तमान में अर्जेंटीना के प्रसिद्ध खिलाड़ी फुटबॉलर लियोनेल मेसी के नाम अभी तक कुल 756 गोल हैं।
रोनाल्डो सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब
बैलेन डी’आर अवार्ड 5 बार जीत चुके हैं। लियोनेल मेसी ने सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बैलेन डी’आर अवार्ड रिकॉर्ड 7 बार अपने नाम किया है।
महत्वपूर्ण तथ्य
- फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन) फुटबॉल खेल से संबंधित एक अंतर्राष्ट्रीय नियंत्रणकारी निकाय है।
- इस संघ की स्थापना वर्ष 1904 में हुई थी।
- इसका मुख्यालय ज़्यूरिख़, स्विटजरलैंड में स्थित है।
- वर्तमान में कुल 211 राष्ट्र संघ इसके सदस्य हैं।
- वर्तमान में इस संघ के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो हैं।
- प्रत्येक वर्ष फीफा साल के सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरुष खिलाड़ी को बैलेन डी’आर पुरस्कार से सम्मानित करती है।