10 Worst Event of 2021: 2021 कि बड़ी घटनाएं जिनकी वजह से याद रहेंगे यह साल सबको

Safalta Expert Published by: Blog Safalta Updated Mon, 03 Jan 2022 05:52 PM IST

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

Please fill the name
Please enter only 10 digit mobile number
Please select course
Please fill the email
Something went wrong!
Download App & Start Learning
नया साल शुरू हो गया है। और पूरा विश्व 2022 को सेलिब्रेट कर रहा है। ऐसे मौका पर साल 2021 पुरे विश्व को कुछ न कुछ अच्छी-ख़राब यादें देते हुए गया है। 2021 एक अच्छा साल होने की उम्मीद थी लेकिन अफसोस, यह वह खुशी नहीं ला सका जिसकी लोगों को उम्मीद थी। साल 2021 अपने अंत के साथ कई खट्टी-मीठी यादें छोड़कर गया, इन यादों को भुलाया नहीं जा सकता।

Source: Safalta

आज हम बात करेंगे साल 2021 की उन 10 बड़ी घटनाओं के बारे में जिन्हें चाहकर भी हम पर अपने दिमाग से निकल नहीं सकते है। 

2021 कि 10 बड़ी घटनाओं की सूची :-

 FREE Current Affairs Ebook- Download Now.  1. कोविड की दूसरी लहर और ऑक्सीजन संकट
कोविड-19 का दूसरा लहर बहुत ज्यादा भयानक था। दूसरी लहर के आने के बाद ज्यादा संख्या में लोग संक्रमित होते गए, और ऑक्सीजन के आभाव के कारन उन्हें सांस लेने में बहुत ज्यादा कठिनायों का सामना करना पड़ा। भारत में, महामारी के पिछले डेढ़ वर्षों में, दोनों अस्पताल जो कोविड-19 का इलाज करते हैं, और जो नहीं करते हैं, उन्हें चिकित्सा ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा। कोविड-19 के मध्यम और गंभीर मामलों के लिए मेडिकल ऑक्सीजन एकमात्र सबसे महत्वपूर्ण हस्तक्षेप है। वहीं, ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमडेसिविर न मिलने की वजह से कई लोगों अपनी जान गवाई। 

2. बंगाल चुनाव और हिंसा
साल 2021 में कई राजनीतक घटनएं देखने को मिला है, लेकिन उनमे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को भुलाया नहीं जा सकता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार एक बड़ा मुद्दा बन गया। पश्चिम बंगाल विधान सभा चुना का रिजल्ट घोषित होने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाई। विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़क उठी। हिंसा करीब एक हफ्ते बाद भी राज्य में जारी रही। वहीं विपक्ष का दावा है कि हिंसा के पीछे सत्ता पक्ष का हाथ है। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा विपक्ष की ओर से पार्टी की छवि खराब करने की साजिश है। 

3. चक्रवात और बवंडर
कई चक्रवात और बवंडर हैं जिन्होंने पृथ्वी को हिलाकर रख दिया है।  चक्रवात गुलाब, तौकते, यास आदि भारत में ही दस्तक दे चुके हैं।  तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में महाराष्ट्र को भी बाढ़ का सामना करना पड़ा। जर्मनी ने 60 साल में सबसे विनाशकारी बाढ़ देखी, जिसमें इस साल जुलाई में 184 लोग मारे गए थे।आपको बता दें कि 1970 के बाद से तबाही के नुकसान के लिए 2021 चौथा सबसे बड़ा वर्ष रहा।  सबसे महंगी घटनाओं में से चार एशिया में हुईं, क्योंकि बाढ़ और आंधी-तूफान से 20 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ। हालांकि, उत्तरी अमेरिका ने सबसे महंगी घटनाओं को देखा और यू.एस. में शीर्ष तीन सबसे महंगी घटनाओं में से दो थे।

Read more Daily Current Affairs- Click Here

4. तालिबान का अफ़ग़ानिस्तान पर हमला 
तालिबान अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों द्वारा हटाए जाने के बीस साल बाद सत्ता में लौट आए, और तालिबानियों ने अफ़ग़ानिस्तान में कठोर शासन लागू कर दिया। तालिबान द्वारा अफ़ग़ानिस्तान के जनता पर बहुत जुल्म हुई, जिसकी वजह से अफ़ग़ानिस्तान सरकार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अफ़ग़ानिस्तान की हालत दिन-प्रतिदिन बत्तर होते चले गई। 

5. गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की हिंसा
भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर सेना के जवानों, अत्याधुनिक हथियारों और लड़ाकू विमानों के कारनामों से राजपथ पर भारत के शौर्य के पराक्रम के साथ इस बार भी दिल्ली में हिंसा और दंगों के साथ अराजकता की तस्वीर देखने को मिली। पिछले एक साल से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने 26 जनवरी 2021 को ट्रैक्टर मार्च निकाला। दिल्ली पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर किसानों ने जबरन मध्य दिल्ली में प्रवेश किया और लाल किले की प्राचीर पर अपना झंडा फहराया।

6. सीडीएस बिपिन रावत का निधन
सीडीएस जनरल बिपिन रावत 8 दिसंबर सुबह 8.47 बजे वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली से रवाना हुए। वह एक कार्यक्रम में शिरकत करने वेलिंगटन जा रहे थे, जो तमिलनाडु के पास था। उन्होंने अंतरिक्ष विमान एमआई-17 में उड़ान भरी। उनके साथ उनकी पत्नी मधुलिका भी थीं। जैसे ही विमान ने सुलूर से वेलिंगटन के लिए उड़ान भरी, उसका विमान कन्नूर में नीलगिरि पहाड़ियों के बीच में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की जो तस्वीरें सामने आईं वो बेहद चौंकाने वाली थीं। पूरा विमान आग के गोले में बदल गया था। 

7. दिलीप कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जुलाई को निधन हुआ। दिलीप कुमार साहब ने 98 साल की उम्र में  7 जुलाई को सुबह 7.30 बजे अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत कई दिनों से ख़राब थी। दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत की वजह से 29 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाॅलीवुड दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार साहब हिंदी सिनेमा जगत में ‘द फर्स्ट खान’ के नाम से फेमस थे।

8. लखीमपुर खीरी मामला
किसान आंदोलन को याद किया जाएगा तो लखीमपुर खीरी कांड को याद कर आपकी आंखें जरूर नम हो जाएंगी। दरअसल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर थार कार चढ़ा दी गई थी.  इस घटना में चार किसानों की जान चली गई।  हाल ही में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। 

डेली करंट अफेयर 2021 (Daily Current Affairs 2021): 31 दिसंबर

9. इज़राइल फिलिस्तीन संघर्ष
इस हमले ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया था और कई लोगों की जान चली गई थी। इस संघर्ष को 2021 में खून के स्नान में बदल दिया गया था जब हमास द्वारा इजरायल पर हमला करने के जवाब में गाजा पर हमला किया गया था। इजराइल और फ़िलिस्तीन के बीच संघर्ष 5 दशक पुराना है लेकिन इस बार यह सबसे ऊपर आ गया।

10. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन 
बिग बॉस 13 के विनर और टीवी के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 4 सितंबर को शहर के कूपर अस्पताल में निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ। शुक्रवार को ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी मां, बहनें, दोस्त और तमाम चाहने वालों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। सिद्धार्थ शुक्ला महज 40 साल के थे और इतनी कम उम्र में उन्होंने अपनी एक पहचान बना ली थी। उनके इतनी जल्दी चले जाने से फैंस सदमे में हैं। 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

Trending Courses

Professional Certification Programme in Digital Marketing (Batch-6)
Professional Certification Programme in Digital Marketing (Batch-6)

Now at just ₹ 49999 ₹ 9999950% off

Master Certification in Digital Marketing  Programme (Batch-12)
Master Certification in Digital Marketing Programme (Batch-12)

Now at just ₹ 64999 ₹ 12500048% off

Advanced Certification in Digital Marketing Online Programme (Batch-23)
Advanced Certification in Digital Marketing Online Programme (Batch-23)

Now at just ₹ 24999 ₹ 3599931% off

Advance Graphic Designing Course (Batch-9) : 90 Hours of Learning
Advance Graphic Designing Course (Batch-9) : 90 Hours of Learning

Now at just ₹ 19999 ₹ 3599944% off

Flipkart Hot Selling Course in 2024
Flipkart Hot Selling Course in 2024

Now at just ₹ 10000 ₹ 3000067% off

Advanced Certification in Digital Marketing Classroom Programme (Batch-3)
Advanced Certification in Digital Marketing Classroom Programme (Batch-3)

Now at just ₹ 29999 ₹ 9999970% off

Basic Digital Marketing Course (Batch-24): 50 Hours Live+ Recorded Classes!
Basic Digital Marketing Course (Batch-24): 50 Hours Live+ Recorded Classes!

Now at just ₹ 1499 ₹ 999985% off

WhatsApp Business Marketing Course
WhatsApp Business Marketing Course

Now at just ₹ 599 ₹ 159963% off

Advance Excel Course
Advance Excel Course

Now at just ₹ 2499 ₹ 800069% off