To Read Safalta Current Affairs Magazine (December-2021) in English, CLICK HERE
4 दिसंबर 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था इसी के उपलक्ष में प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान “ऑपरेशन ट्राइडेंट” के तहत भारतीय नौसेना को पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय नौसेना ने कराची स्थित पाकिस्तानी नौसेना के कई जहाजों को बुरी तरह ध्वस्त कर दिया और युद्ध में भारत की जीत हुई थी। वर्ष 2021 में 4 दिसंबर को मनाया जा रहा नौसेना दिवस की थीम है- “ स्वर्णिम विजय वर्ष” जो 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत के 50 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। भारतीय नौसेना दुनिया की चौथी सबसे मजबूत नौसेना है और इसकी ताकत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ।
![](http://spiderimg1.safalta.com/assets/images/safalta.com/2021/12/04/750x506/current-affairs-4-december_1638639101.png)
Source: safalta
भारतीय नौसेना भारत की जलीय सीमाओं की सुरक्षा करने के साथ-साथ प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से निपटती है।महत्वपूर्ण तथ्य
- भारतीय नौसेना भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है ।
- यह जलीय क्षेत्र में भारतीय हितों की सुरक्षा करती है।
- भारतीय नौसेना की स्थापना 26 जनवरी 1950 को की गई थी ।
- इसका संयुक्त मुख्यालय रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली में स्थित है।
- नौसेना के कमांडर इन चीफ भारत के राष्ट्रपति होते हैं।
- वर्तमान में इसके कमांडर इन चीफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं।
- वर्तमान में इसके नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार है।
- 4 दिसंबर को प्रतिवर्ष नौसेना दिवस मनाया जाता है ।