महत्वपूर्ण तथ्य
- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) क्रिकेट खेल से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय नियामक संस्था है।
- यह विश्व के विभिन्न क्रिकेट राष्ट्संघों का संघ है।
- इसकी स्थापना वर्ष 1909 में की गई थी।
- इसका मुख्यालय दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में है।
- वर्तमान में आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बर्कले हैं।
- इसकी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।
- वर्तमान में इसके कुल 106 सदस्य हैं जिनमें से 12 पूर्णकालिक और 94 एसोसिएट सदस्य हैं।
- यह महिला एवं पुरुष टीमों के लिए वनडे विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट, टी20 विश्व कप टूर्नामेंट और चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट आयोजित कराती है।