सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम कौन थे?
अवुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम एक भारतीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे। जिन्होंने 2002 से 2007 तक भारत के 11 वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था ।इनका जन्म और पालन-पोषण तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। इन्होंने भौतिकी और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। एपीजे अब्दुल कलाम ने वैज्ञानिक और विज्ञान प्रकाशक के रूप में मुख्य रूप से डिफेंस रिसर्च और डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन इसरो में बिताया है। वह भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और विकास प्रयासों में भी शामिल थे। एपीजे अब्दुल कलाम को बैलिस्टिक मिसाइल और लॉन्च वाहन प्रौद्योगिकी के विकास पर उनके काम के लिए भारत के मिसाइल मैन के रूप में जाना जाता है।
JULY Month Current affair- DOWNLOAD NOW |
| Indian States & Union Territories E book- Download Now |
एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि
भारतीय प्रबंध संस्थान शिलांग में एक व्याख्यान देते हुए एपीजे अब्दुल कलाम ने 27 जुलाई 2015 को 83 साल की उम्र में अपेरेंट कार्डियक अरेस्ट आने से गिर गए और वहां उनकी मृत्यु हो गई। उनके अंतिम संस्कार समारोह में राष्ट्रीय स्तर के गणमान्य व्यक्तियों एवं देश के हजारों व्यक्तियों ने भाग लिया था। उनके अंतिम संस्कार का कार्य उनके गृह नगर रामेश्वरम में हुआ था और वहीं उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया था।
| सामान्य हिंदी ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| पर्यावरण ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| खेल ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| साइंस ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| अर्थव्यवस्था ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
| भारतीय इतिहास ई-बुक - फ्री डाउनलोड करें |
आइए जानते हैं भारत के 11 राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के बारे में कुछ रोचक बातें
1.भारत के 11 राष्ट्रपति के रूप में 2002 से 2007 तक एपीजे अब्दुल कलाम में राष्ट्रपति पद संभाला था और जब वे राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर रहे थे तब एपीजे अब्दुल कलाम के पास कभी टेलीविजन नहीं था।
उनकी कुछ पर्सनल संपत्तियों में किताबे, कुछ कपड़े एवं वीणा और एक सीडी प्लेयर एवं लैपटॉप शामिल थे।
2. एपीजे अब्दुल कलाम पोखरण द्वितीय परमाणु परीक्षणों में एक आवश्यक भूमिका निभाने के बाद भारत के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक के रूप में जाने जाते हैं।
3. 1992 से 1999 के दौरान एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत के प्रधानमंत्री के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में भी कार्य किया है।
4. एपीजे अब्दुल कलाम की लेखन में भी रुचि थी उन्होंने अपने जीवन काल के दौरान 18 किताबें और 4 गाने और 22 कविताएं लिखी है।
5. एपीजे कलाम ने 40 भारतीय और इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि हासिल की है।
6. ये भारत के पहले स्नातक राष्ट्रपति थे।
7. अपने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते एपीजे परिवार की मदद करने के लिए 10 साल की छोटी उम्र से ही समाचारपत्र बेचना शुरू कर दिया था।
8. एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत के पहले उपग्रह प्रक्षेपण यान SLV III के निर्माण का निरीक्षण किया है।
जिसका उपयोग रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने के लिए किया गया था।
इस उपलब्धि के परिणाम स्वरुप भारत सफलतापूर्वक क्लब में शामिल हो गया था।
9. एपीजे अब्दुल कलाम को प्रतिष्ठित पद्मभूषण 1981 में सम्मानित किया गया था।
पद्म विभूषण से 1990 में सम्मानित किया गया था।
भारत रत्न एवं भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से 1997 में सम्मानित किया गया था।
10. एपीजे अब्दुल कलाम ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा तक पहुंचाने के उद्देश्य से पहल में भी योगदान दिया था।
उन्होंने हृदय रोग विशेषज्ञ सोमा राजू की मदद से एक कम लागत वाला स्टेंट बनाया था।
जिसे कलाम-राजू स्टैंड नाम दिया गया था।
Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें| Monthly Current Affairs May 2022 | डाउनलोड नाउ |
| Monthly Current Affairs April 2022 | डाउनलोड नाउ |
| Monthly Current Affairs March 2022 | डाउनलोड नाउ |
| Monthly Current Affairs February 2022 | डाउनलोड नाउ |
| Monthly Current Affairs January 2022 | डाउनलोड नाउ |
| Monthly Current Affairs December 2021 | डाउनलोड नाउ |