Asia Cup Winners and Runners List in Hindi- 11 सितंबर को दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला गया था।
इस मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को बड़ी आसानी से हराते हुए एशिया कप 2022 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
एशिया कप के इतिहास में श्रीलंका का यह छठा टाइटल है जबकि भारतीय टीम ने अभी तक सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीता है।
भारत ने एशिया कप के 7 खिताब अपने नाम किए है।
इस साल खेले गए टी-20 एशिया कप में भारत सुपर 4 राउंड में श्रीलंका से हारने के बाद बाहर हो गया था तो वहीं अफगानिस्तान के साथ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी।
अगर आप भी क्रिकेट प्रेमी है तो जरूर जानना चाहते होंगे कि अभी तक किस टीम ने कितनी बार एशिया कप टाइटल अपने नाम किया है तो वही किस टीम ने सबसे अधिक बार एशिया कप खिताब जीता है तो चलिए जानते हैं एशिया कप विनर लिस्ट।
Sports E Book For All Exams Hindi Edition
Asia Cup Winners and Runners List in Hindi
इस साल खेला गया एशिया कप का 15 संस्करण था जिसकी मेजबानी श्रीलंका कर रहा था।
श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट के कारण इसका आयोजन श्रीलंका यूएई में करवाएगा था।
अगर हम बात करें पहले एशिया कप खिताब की तो भारत ने श्रीलंका को 1984 में एशिया कप हराकर पहला एशिया कप अपने नाम किया था।
इसके अलावा एशिया कप का 14 संस्करण भारत ने जीता था, कुल मिलाकर अभी तक भारत ने एशिया कप के 7 खिताब अपने नाम किए है तो श्रीलंका ने 6 बार एशिया कप टाइटल अपने नाम किया है।
| सत्र |
साल |
विजेता |
द्वारा जीता |
उपविजेता |
मेज़बान |
| 15 |
2022 |
श्रीलंका |
23 रन से |
पाकिस्तान |
श्रीलंका |
| 14 |
2018 |
भारत |
3 विकेट |
बांग्लादेश |
यूएई |
| 13 |
2016 |
भारत |
8 विकेट |
बांग्लादेश |
बांग्लादेश |
| 12 |
2014 |
श्रीलंका |
5 विकेट |
पाकिस्तान |
बांग्लादेश |
| 11 |
2012 |
पाकिस्तान |
2 रन |
बांग्लादेश |
बांग्लादेश |
| 10 |
2010 |
भारत |
81 रन |
श्री लंका |
श्री लंका |
| 9 |
2008 |
श्रीलंका |
100 रन |
भारत |
पाकिस्तान |
| 8 |
2004 |
श्रीलंका |
25 रन |
भारत |
श्री लंका |
| 7 |
2000 |
पाकिस्तान |
39 रन |
श्रीलंका |
बांग्लादेश |
| 6 |
1997 |
श्रीलंका |
8 विकेट |
भारत |
श्रीलंका |
| 5 |
1995 |
भारत |
8 विकेट |
श्रीलंका |
यूएई |
| 4 |
1990-91 |
भारत |
7 विकेट |
श्रीलंका |
भारत |
| 3 |
1988 |
भारत |
6 विकेट |
श्रीलंका |
बांग्लादेश |
| 2 |
1986 |
श्रीलंका |
5 विकेट |
पाकिस्तान |
श्रीलंका |
| 1 |
1984 |
भारत |
भारत जीता |
श्रीलंका |
यूएई |