एशियाई विकास बैंक ने घटाया भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान

Safalta Experts Published by: Blog Safalta Updated Wed, 15 Dec 2021 11:23 PM IST

Source: सोशल मीडिया

हाल ही में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटा दिया है। एडीबी ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर 9.7 प्रतिशत कर दिया है ।
उल्लेखनीय है कि एडीबी ने भारत की आर्थिक विकास दर को 3 महीने में दूसरी बार घटाया है। इससे पहले एडीबी ने सितंबर माह में भारत की आर्थिक विकास दर को चालू वित्त वर्ष 2021-2022  लिए 10% रहने का अनुमान व्यक्त किया था। एडीबी द्वारा भारत की आर्थिक विकास दर को घटाएं जाने का प्रमुख कारण आपूर्ति श्रृंखलाखला से जुड़ी बाधाएं हैं और ये उद्योग को प्रभावित करती हैं। हलाकि वर्ष 2022-23 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान 7.5 % बरकरार रखा गया है। इससे पूर्व एडीबी ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण भारत की आर्थिक विकास दर 2021-22 के लिए 11% से घटाकर 10% कर दी थी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि कोरोना महामारी के कारण विश्व की लगभग सभी अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुई है और उनकी विकास दर में गिरावट दर्ज की गई है।

महत्वपूर्ण तथ्य
  • एशियाई विकास बैंक (एडीबी) क्षेत्रीय विकास बैंक है जिसकी स्थापना एशियाई देशों के आर्थिक विकास को सुगम बनाने और बढ़ावा देने के लिए की गई थी।
  • स्थापना -1966
  • मुख्यालय - मनीला, फिलिपींस
  • सदस्य राष्ट्र -  68 देश
  • अध्यक्ष - मासात्सुगु असाकावा