राजू श्रीवास्तव का प्रारंभिक जीवन
राजू श्रीवास्तव का वास्तविक नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव है। इनका जन्म 25 दिसंबर 1963 को कानपुर के एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था।
Source: Safalta
इनके पिता का नाम रमेश चंद्र श्रीवास्तव और माता का नाम सरस्वती श्रीवास्तव है। इनके पिता भी एक कवि थे जिन्हें लोग बलाई काका के नाम से पुकारते थे। इनकी माता एक ग्रहणी थी। राजू श्रीवास्तव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कानपुर से की है। इन्हें बचपन से ही कॉमेडियन बनने का बहुत शौक था और यह हास्य कला के धनी व्यक्ति थे। ये अपनी हास्य कला से लोगों के उदास चेहरे पर मुस्कान ला देते थे। श्रीवास्तव ने 1 जुलाई 1993 को लखनऊ की शिखा से विवाह किया था। इनके दो बच्चे हैं जिनका नाम अंतरा और आयुष्मान है। Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prizeराजू श्रीवास्तव का फिल्मी करियर
करियर के शुरुआती दिनों में राजू श्रीवास्तव को बॉलीवुड फिल्मों में छोटे छोटे किरदार निभाने के अवसर मिलते थे। राजू श्रीवास्तव ने साल 1988 में तेजा़ब फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा इन्होंने मैंने प्यार किया, बाजी़गर, मिस्टर आजाद, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया, वाह तेरा क्या कहना, मैं प्रेम की दीवानी हूं, विद्यार्थी द पावर ऑफ स्टूडेंट, बिग ब्रदर, मुंबई टू गोवा, भावनाओं को समझो, बारूद - द फायर लव स्टोरी, टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसे हिट फिल्मों में राजू श्रीवास्तव ने काम किया है। राजू श्रीवास्तव ने सलमान खान, शाहरुख खान अनिल कपूर, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल जैसे बड़े कलाकारों के साथ फिल्मों में काम किया है। फिल्म में किरदार निभाने के अलावा राजू श्रीवास्तव हास्य कार्यक्रमों में भी भाग लेते थे। साल 2005 में उन्हें द ग्रेट इंडिया लाफ्टर चैलेंज में भाग लिया और अपनी के मजाकिया अंदाज से लोगों के हास्य कलाकार बन गए थे। इस कार्यक्रम के बाद से इन्हें एक नई पहचान मिली। जहां लोग इन्हें गजोधर भैया के नाम से जानने लगे। साल 2009 में इन्हें रियलिटी शो बिग बॉस में भाग लेने का मौका मिला। इसके बाद इन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इसके बाद इन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में स्टैंड अप कॉमेडियन के तौर पर भाग लिया जहां उन्होंने सेकेंड रनर अप के रूप में प्रतियोगिता जीती थी। इसके बाद इन्होंने एक बार फिर द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज चैंपियंस में भाग लिया उन्होंने यहां जीत अपने नाम की और द किंग ऑफ कॉमेडी का खिताब जीत गए। साल 2013 में राजू ने अपनी पत्नी के साथ नच बलिए सीज़न 6 में भाग लिया था। साथ ही यह कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी नजर आ चुके हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta Application
राजू श्रीवास्तव का राजनीतिक सफर
उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी से हुई थी। जहां उन्होंने साल 2014 में उत्तर प्रदेश के कानपुर से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया था। लेकिन उन्होंने 11 मार्च 2014 को ही टिकट वापस कर दिया था। इसके बाद ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बन गए।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
|
DOWNLOAD NOW Download Now डाउनलोड नाउ |
||
Monthly Current Affairs April 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs March 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs February 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs January 2022 | डाउनलोड नाउ | ||
Monthly Current Affairs December 2021 | डाउनलोड नाउ |