
Source: social media
इस प्रकार कार्लसन ने चैंपियनशिप द्वारा पेश किए गए लगभग 17.13 करोड़ रुपए (2 मिलियन यूरो) की धनराशि का 60% भाग अपने नाम की है। उल्लेखनीय है कि कार्लसन ने पहली बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप वर्ष 2013 में जीती थी। वर्ष 2013 में विश्व शतरंज चैंपियनशिप में कार्लसन ने भारत के विश्वनाथन आनंद को हराया था। वह विश्व शतरंज रैंकिंग में प्रथम स्थान पर विद्यमान हैं और वर्तमान में वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ी हैं। भारत के प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद की विश्व शतरंज रैंकिंग नौवीं है।महत्वपूर्ण तथ्य
- विश्व शतरंज महासंघ या इंटरनेशनल चेस फेडरेशन को फिडे के नाम से भी जाना जाता है।
- विश्व शतरंज महासंघ स्विट्जरलैंड आधारित शतरंज खेल से संबंधित एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
- यह संगठन विश्व के विभिन्न राष्ट्रीय शतरंज संघों को जोड़ता है और शासी निकाय के रूप में कार्य करता है।
- इसका गठन 20 जुलाई 1924 में किया गया था।
- इसका मुख्यालय लुसाने, स्विट्जरलैंड में स्थित है।
- वर्तमान में इसके अध्यक्ष अर्कडी ड्वोरकोविच हैं।
- विश्व के 195 राष्ट्रीय शतरंज संघ इसके सदस्य हैं।