ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस के 1 दिन पहले ही यानी 24 दिसंबर को ही क्रिसमस का पर्व मनाते हैं। 24 दिसंबर की आधी रात को लोग इस पर्व को सेलिब्रेट करते हैं और इस दिन विशेष रूप से पूजा और प्रार्थना की जाती है। ईसाई धर्म के लोग अपने भगवान यीशु मसीह को याद करते हैं एवं एक दूसरे को उनके जन्म को बधाई देते हैं और गिफ्ट भी बांटते हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं FREE GK EBook- Download Now.
क्रिसमस डे मनाने का महत्व क्या है
क्रिसमस एक ऐसा पर्व है जो पश्चिम देश के अलावा अन्य ईसाई बहुल्य क्षेत्रों में मनाया जाता है लेकिन दुनियाभर में अब यह त्यौहार मनाया जाने लगा है।
Source: safalta
क्रिसमस के अवसर पर लोगों की ऐसी मान्यता है कि पाप से मुक्त करने एवं पाप को रोकने के लिए ईश्वर ने अपने बेटे को भेजा था और ईसा मसीह ने लोगों को पाप से मुक्त कराने एवं उनके लिए संघर्ष में अपने खुद के प्राण त्याग दिए थे। Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize
क्रिसमस मनाने का इतिहास क्या है
क्रिसमस का इतिहास कुछ साल नहीं बल्कि शताब्दी पुराना है, कहा गया है कि सबसे पहले क्रिसमस रोम देश में मनाया गया था। 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस रोम में सूर्योदय के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता था। उस दौरान रोम के सम्राट सूर्य देव को अपने मुख्य देवता के रूप में मानते थे और उनकी ही पूजा आराधना करते थे, लेकिन 330 ईसवी आते-आते रोम में ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार तेजी से बढ़ने लगा। रोम में अधिक संख्या में ईसाई धर्म को मानने वाले लोग हुए, जिसके बाद 336 ईसवी में ईसाई धर्म के अनुयायियों ने ईसा मसीह को सूर्य देव के अवतार मान लिया और बाद में 25 दिसंबर के दिन को ईसा मसीह के जयंती के रूप में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाने लगा और यहीं से यह परंपरा शुरू हुई। लोग इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाते हैं। क्रिसमस का त्यौहार ईसाई धर्म के लोगों के लिए नया साल होता है। हर साल की तरह 25 दिसंबर को एक दूसरे को विश करते हुए त्यौहार मनाया जाता है। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस ऐप से करें फ्री में प्रिपरेशन - Safalta App
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन करंट अफेयर को डाउनलोड करें
November Current Affair E-Book | DOWNLOAD NOW |
October Current Affairs E-book | DOWNLOAD NOW |
September Month Current affair | DOWNLOAD NOW |
August Month Current Affairs 2022 | डाउनलोड नाउ |
Monthly Current Affairs July 2022 | डाउनलोड नाउ |