Daily Top Current Affairs:अगर आप भी किसी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसमें हम आज आपके लिए लाए हैं राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के करंट अफेयर। जो कि आपके प्रतियोगी परीक्षा के लिए लाभदायक हो सकता है। इस लेख का एक मात्र उद्देश्य यह है कि इस लेख से ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों की सहायता करना है। आज के प्रमुख करंट अफेयर के विषय में पढ़ने के लिए नीचे स्क्रोल कीजिए।
1. केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा लांच किए गए हैकाथॉन, पॉवरथॉन-2022 की नोडल एजेंसी कौन सी है?
उत्तर – REC
2. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘केंद्रीय मीडिया प्रत्यायन दिशानिर्देश-2022' लॉन्च की?
उत्तर – सूचना और प्रसारण मंत्रालय
3.'अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र और भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला'’ किस संस्थान के तत्वावधान में कार्य करती है?
उत्तर – इसरो
4‘कंछोठ उत्सव’ किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में मनाया जाता है?
उत्तर – जम्मू और कश्मीर
5. केंद्र सरकार आज किसके सम्मान में डाक टिकट जारी करने जा रहा है?
उत्तर : भारत रत्न लता मंगेशकर।
General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें
6.मध्य प्रदेश सरकार ने होशंगाबाद का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?
उत्तर : नर्मदापुरम।
7.राष्टीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में किसे नया प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है?
उत्तर : परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार संजय कुमार।
8.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 14 फरवरी को किस निगरानी सैटेलाइट को लॉन्च करने जा रहा है?
उत्तर : EOS-4.
9.कौन सा राज्य राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली सिस्टम लॉन्च करने वाला पहला राज्य बन गया है?
उत्तर : जम्मू -कश्मीर।
10. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अम्बानी को पछाड़कर कौन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं?
उत्तर : गौतम अडानी।
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे

Source: social media