Google adds sanskrit languages:अब संस्कृत भाषा में भी यूजर्स कर सकेंगे गूगल ट्रांसलेशन का प्रयोग

safalta expert Published by: Chanchal Singh Updated Thu, 12 May 2022 07:29 PM IST

Highlights

इन 24 नई भाषाओं को जोड़ने के साथ, Google अनुवाद अब 133 से अधिक  अलग अलग भाषाओं में ट्रांसलेट करने की सुविधा देता है।

Source: Safalta

Google adds sanskrit languages: अब संस्कृत को भी 8 अन्य भारतीय भाषाओं के साथ गूगल ट्रांसलेट की सुविधा में जोड़ा गया है। गूगल ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म ऑफिसियल लेंगवेज के साथ साथ कई क्षेत्रीय और स्थानिय भाषा को गूगल ट्रांसलेशन सेवा में जोड़ रही है।
गूगल रिसर्च के सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर आइजैक कैसवेल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, 'संस्कृत गूगल ट्रांसलेट नंबर वन और सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट की जाने वाली भाषा है और यूजर्स के इतने रिक्वेस्ट के बाद अब हम इस नए भाषा को ट्रांसलेशन में जोड़ने जा रहे हैं। हम Northeast भारत से पहली बार भाषाओं को जोड़ रहे हैं।"  अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं  FREE GK EBook- Download Now.


Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now with exciting prize

गूगल कितनी भाषाओं की अनुवाद का सुविधा देता है

Google पिछले कुछ सालों में हुई मशीन लर्निंग में डेवलपमेंट के लिए नई भाषाओं को जोड़ा गया है। "कुछ साल पहले तक, ऐसे किसी तरह की भाषाओं को जोड़ना तकनीकी रूप से संभव नहीं था, जिसे हम कम रिसर्च कहते हैं। लेकिन जीरो-शॉट मशीन ट्रांसलेशन नामक एक नई टैक्नोलॉजी ने इसे आसान बना दिया है, इस बात को स्पष्ट करते हुए आइजैक कैसवेल ने समझाया।
इन 24 नई भाषाओं को जोड़ने के साथ, Google अनुवाद अब 133 से अधिक  अलग अलग भाषाओं में ट्रांसलेट करने की सुविधा देता है। हालाँकि नई भाषाएँ अभी पूरी दुनिया के यीजर्स तक नहीं पहुँचेंगी, लेकिन इसे northern अमेरिका के लोगों के लिए लाइव और सुलभ बना दिया गया है। कुछ ही हफ्तों में,  इस सर्विस को दुनिया भर में शुरू किया जाएगा ।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन फ्री बुक्स को डाउनलोड करें
Hindi Vyakaran E-Book-Download Now
Polity E-Book-Download Now
Sports E-book-Download Now
Science E-book-Download Now


इन आठ भाषाओं का उपयोग अब गूगल अनुवाद में कर सकते हैं

असमिया,  पूर्वोत्तर भारत में लगभग 25 मिलियन लोग इस भाषा का उपयोग करते हैं
भोजपुरी,  उत्तर भारत, नेपाल और फिजी में लगभग 50 मिलियन लोग इस भाषा का उपयोग करते हैं
डोगरी, उत्तरी भारत में लगभग 30 लाख लोग इस भाषा का उपयोग करते हैं
कोंकणी, मध्य भारत में करीब 20 लाख इस भाषा का उपयोग करते हैं
मैथिली,  उत्तर भारत में लगभग 34 मिलियन लोग इस भाषा का उपयोग करते हैं
Meiteilon या मणिपुरी,  पूर्वोत्तर भारत में लगभग 20 लाख इस भाषा का उपयोग करते हैं
मिज़ो, पूर्वोत्तर भारत में लगभग 830,000 लोग इस भाषा का उपयोग करते हैं
संस्कृत,  भारत में लगभग 20,000 लोग इस भाषा का उपयोग करते हैं
Monthly Current Affairs May 2022 Hindi