| April Month Current Affairs Magazine- DOWNLOAD NOW |
| Government Scholarship in UP | Government Scholarships in Bihar |
| Government Scholarship in Rajasthan | Government scholarship in MP |
| Government Scholarship in Haryana | Government Scholarship in Delhi |
देखा जाय तो झारखंड में साक्षरता की दर सन 2011 की जनगणना के अनुसार 67.63% है. जो केरल की साक्षरता दर से 28.57% कम है जबकि यह आंध्र प्रदेश (जहाँ की साक्षरता दर देश में सबसे नीचे है, 66.4%) की साक्षरता दर से 1.23% अधिक है. राज्य में पुरुष साक्षरता दर 78.45% है जबकि महिलाओं की साक्षरता दर 56.21% है. आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको झारखंड राज्य के छात्रों के लिए उपलब्ध सम्पूर्ण छात्रवृत्तियों की जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं. इसमें हमने सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे झारखंड छात्रवृत्ति की पूरी सूची, उनकी विस्तृत पात्रता मानदंड, आवेदन की प्रक्रिया, पुरस्कार, आवश्यक दस्तावेज आदि को शामिल करने का प्रयास किया है.
झारखंड छात्रवृत्ति – पूरी सूची
आइए जानते हैं कि झारखंड राज्य के निवासी छात्रों के लिए यहाँ कितनी छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं, ये छात्रवृत्तियां कौन प्रदान करता है, और आप इन छात्रवृतियों के लिए लिए कब आवेदन कर सकते हैं. निम्नलिखित तालिका में झारखंड छात्रवृत्ति की पूरी सूची शामिल की गई है. इस तालिका में हमने विशेष रूप से झारखंड स्कालरशिप के साथ साथ उनके प्रदाता और आवेदन अवधि की जानकारी भी डाली है. इस तालिका में आप अपनी आवश्यकता के अनुरूप उपयुक्त छात्रवृत्ति की तलाश कर सकते हैं और निर्धारित समय अवधि के भीतर स्कालरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं.
झारखंड छात्रवृत्ति की विस्तृत सूची -
| क्रम संख्या | स्कालरशिप का नाम | प्रदाता का नाम | आवेदन की अवधि |
| 1. | कंबाइंड काउंसलिंग बोर्ड स्कालरशिप (सीसीबी) | कंबाइंड काउंसलिंग बोर्ड (सीसीबी) | दिसम्बर से अप्रैल महीने के बीच |
| 2. | बीसीसीएल के लाल और बीसीसीएल की लाडली, झारखण्ड स्कालरशिप | भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (सीसीबी) | मार्च से अप्रैल महीने के बीच |
| 3. | झारखण्ड स्टेट, पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप | अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखंड सरकार | नवम्बर से फरवरी महीने के बीच |
सभी सरकारी परीक्षाओं के लिए हिस्ट्री ई बुक- Download Now
झारखंड छात्रवृत्ति – प्रमुख पात्रता
झारखंड छात्रवृत्ति के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक स्कालरशिप अपनी कुछ शर्तों के साथ आती है, जिन्हें आवेदकों के द्वारा पूरी की जाने होती है. आम तौर पर ये शर्तें छात्रों की शैक्षणिक योग्यता तथा उनके परिवार की वित्तीय स्थिति से संबंधित होती है. झारखंड छात्रवृत्ति के मामले में जो सबसे महत्वपूर्ण तथा प्रमुख पात्रता मानदंड है वह है कि आवेदक को राज्य का अधिवास होना चाहिए. इसके अलावा, कुछ अन्य महत्वपूर्ण शर्तें भी हैं जिन्हें नीचे दी गई तालिका में हाइलाइट किया गया है -
झारखंड छात्रवृत्ति के लिए विस्तृत पात्रता मानदण्ड -
| क्रम संख्या | छात्रवृति का नाम | कैटेगरी | पात्रता मानदण्ड |
| 1. | बीसीसीएल के लाल और बीसीसीएल की लाडली, झारखण्ड स्कालरशिप | सभी छात्रों के लिए |
|
| 2. | झारखण्ड स्टेट, पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप | एससी /एसटी /बीसी |
|
| 3. | कंबाइंड काउंसलिंग बोर्ड स्कालरशिप (सीसीबी) | सभी छात्रों के लिए |
|
Free Daily Current Affair Quiz-Attempt Now
Hindi Vyakaran E-Book-Download Now
Polity E-Book-Download Now
Sports E-book-Download Now
Science E-book-Download Now
झारखंड छात्रवृत्ति – आवेदन प्रक्रिया
यदि आप स्वयं को झारखंड की किसी भी छात्रवृत्ति के लिए पात्र पाते हैं तो आप उस स्कालरशिप के लिए निर्दिष्ट समय अवधि के भीतर अपने आवेदन भेज सकते हैं. तो आइए देखते हैं कि आप इन स्कॉलरशिप को पाने के लिए कैसे और कहां पर आवेदन कर सकते हैं ? प्रत्येक झारखंड छात्रवृत्ति के लिए अपनाई जाने वाली आवेदन प्रक्रिया छात्रवृत्ति के प्रदाताओं के आधार पर भिन्न भिन्न होती है. महामारी काल को देखते हुए अधिकांश संस्थान स्कॉलरशिप आवेदन के लिए ऑनलाइन मोड को पसंद करते हैं. जबकि वहीं कुछ अन्य स्कॉलरशिप प्रदाता आवेदन के ऑफलाइन मोड को हीं अपनाते हैं. नीचे दी गई तालिका में हमने प्रत्येक झारखंड छात्रवृत्ति के लिए विभिन्न आवेदन प्रक्रिया का जिक्र किया है. आइए देखें -| क्रम संख्या | स्कालरशिप का नाम | आवेदन की प्रक्रिया |
| 1. | बीसीसीएल के लाल और बीसीसीएल की लाडली, झारखण्ड स्कालरशिप | ऑफलाइन आवेदन करें- बीसीसीएल के एरिया जीएम कार्यालय (बरोरा, ब्लॉक- II, गोविंदपुर, कटरा, सिजुआ, कुसुंडा, बस्ताकोला, पीबी, लोडना, डब्ल्यूजे, ईजे, सीवी) और एचआरडी(HRD) कल्याण भवन, जगजीवन नगर, धनबाद |
| 2. | झारखण्ड स्टेट, पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप | आवेदक झारखंड सरकार के ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें. |
| 3. | कंबाइंड काउंसलिंग बोर्ड स्कालरशिप (सीसीबी) | कंबाइंड काउंसलिंग बोर्ड (सीसीबी) की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें. |
झारखंड छात्रवृत्ति – रिवॉर्ड
छात्रों को प्रदान की जाने वाली प्रत्येक झारखंड स्कॉलरशिप की वित्तीय सहायता भिन्न हो सकती है. कुछ छात्रवृत्तियां डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में कैश रिवॉर्ड प्रदान करती हैं. जबकि कुछ छात्रवृत्तियां आवेदक की अपनी आवश्यक फीस को कवर करके वित्तीय सहायता की पेशकश करना पसंद करती हैं. नीचे दी गई तालिका में प्रत्येक झारखंड छात्रवृत्ति के रिवॉर्ड के तरीके को बताया गया है. इसमें उस पुरस्कार का विस्तृत विवरण भी है जो प्रत्येक छात्रवृत्ति अपने चुने गए छात्रों को प्रदान करती है -
| क्रम संख्या | स्कालरशिप का नाम | अवार्ड का विवरण |
| 1. | बीसीसीएल के लाल और बीसीसीएल की लाडली, झारखण्ड स्कालरशिप | भविष्य में आईआईटी एनआईटी आदि के लिए आयोजित कॉम्पीटेटिव एग्जामिनेशन की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लासेस तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा मुफ्त एजुकेशनल ट्रेनिंग. |
| 2. | कंबाइंड काउंसलिंग बोर्ड स्कालरशिप (सीसीबी) | 1/- लाख रूपए से 3/- लाख रूपए तक की छात्रवृत्ति. |
| 3. | झारखण्ड स्टेट, पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप | 7,500/-रूपए तक का मेंटेनेंस अलाउंस 1,000/-रूपए तक का तदर्थ अनुदान. |
अपने परीक्षा की तैयारी को परखें हमारे फ्री मॉक टेस्ट से
झारखंड छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज -
प्रत्येक झारखंड छात्रवृत्ति के लिए करने वाले आवेदन को सुनिश्चित करने के लिए, आपको अपने आवेदन के साथ कुछ सहायक दस्तावेज भी भेजने होंगे. आइए जानते हैं कि इन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले आपको कौन कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आवेदन के साथ भेजने होंगे. नीचे दी गई तालिका में सभी सहायक दस्तावेजों की विस्तृत सूची दी जा रही है -
| क्रम संख्या | स्कालरशिप का नाम | आवश्यक दस्तावेज |
| 1. | बीसीसीएल के लाल और बीसीसीएल की लाडली, झारखण्ड स्कालरशिप |
|
| 2. | कंबाइंड काउंसलिंग बोर्ड स्कालरशिप (सीसीबी) |
|
| 3. | झारखण्ड स्टेट, पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप |
|
इन झारखंड छात्रवृत्तियों की सूची के अलावा कुछ अन्य प्रसिद्ध छात्रवृत्तियां भी हैं जो झारखंड के छात्रों के लिए उपलब्ध हैं. ऐसी और स्कॉलरशिप की विस्तृत जानकारी नीचे दी जा रही है -बीसीसीएल/सीसीएल के लाल और लाडली.
छात्रवृत्ति, झारखंड -
यह योजना झारखंड सरकार द्वारा 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को मुफ्त स्कूली शिक्षा, मुफ्त आवास और बोर्डिंग के साथ विशेषज्ञों से कोचिंग प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी. यह उन छात्रों के लिए भी है जो IIT, NIT और देश के अन्य प्रतिष्ठित कॉलेजों जैसे इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते हैं.
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, झारखंड राज्य -
10 वीं कक्षा से ऊपर के छात्रों और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित छात्रों को शिक्षा प्रदान करने के लिए, कल्याण विभाग, झारखंड सरकार, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान करता है. केवल वही छात्र, जो झारखंड राज्य के अधिवास हैं, इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के पात्र हैं. यह छात्रवृति चयनित उम्मीदवारों को मेन्टेनेंस भत्ता प्रदान करता है.